Nature Nature

हाथी के हौदे पर नगर में स्वागत, विधायक का अभिनन्दन, दिए आश्वासन

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। रविवार को हाथी के हौदे पर नगर में स्वागत करवाकर आए स्थानीय विधायक श्री गिरधारीलाल महिया का अभिनंदन कार्यक्रम- नगर की सभी विशिष्ट संस्थाओं तथा व्यक्तियों द्वारा श्यामजी मंदिर के निकट आडसर बास में आयोजित किया गया। इस समय मंच पर उपस्थित जनों ने विधायक द्वारा राजस्थान सरकार से घोषित करवाए ट्रोमा सेंटर, बस स्टैंड तथा जल मल निकासी योजना के लिए आभार ज्ञापित किया और अपेक्षा रखी कि ये तीनों ही घोषित कार्य अपने सही स्वरूप में शीघ्र प्रारंभ हो। विधायक ने अपने संभाषण में यह आश्वासन और भरोसा दिलवाया कि उनका वन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ संवाद चल रहा है ताकि घूमचक्कर के निकट ही वन विभाग की भूमि में ट्रोमा सेंटर तथा बस स्टैंड के लिए अगल बगल में चिपती भूमि आवंटित हो जाए तो यह पूरी तहसील के लोगों के लिए बेहद उपयोगी कार्य हो जाए। चिकित्सालय और बस स्टैंड के मध्य दूरी न होने से दोनों की उपयोगिता अधिक लाभदायक होती है। विधायक ने स्पष्ट किया कि पचास करोड़ की ड्रेनेज योजना का काम नगरपालिका की बजाय इस कार्य में दक्ष बाहरी कंपनी के द्वारा यह कार्य पूरी प्लानिंग के साथ करवाया जाएगा और बीड़ भूमि में इसका ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा। वेस्ट वाॅटर को संशोधित कर उससे घास उगाया जाएगा। यह अगले पचास वर्ष को ध्यान में रखकर बनाई गई योजना है।
विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नहरी पेयजल योजना के क्रियान्वयन में हो रहे विलंब पर अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत किया और उस योजना के प्रारंभ होने तक 32 नए नल कूप खुदवाए जाएंगे, जिनमें दस शहर के लिए हैं। विधायक ने कहा पेयजल किल्लत को रहने नहीं दिया जाएगा, भले ही टैंकरों से पानी पहुंचाना पड़े। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन डाॅ चेतन स्वामी ने किया। डाॅ स्वामी ने विधायक के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे कभी झूठे वादे नहीं करते और आम आदमी के मध्य रहकर उनकी समस्याओं के भरसक निवार्ण में रुचि रखते हैं। वस्तुतः वे सदैव से संघर्ष के व्यक्ति रहे हैं। ट्रोमा सेंटर तथा बस स्टैंड के लिए घूमचक्कर के निकट वन विभाग की भूमि अलाॅट करवाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ के जन संगठनों को भी प्रयास करना चाहिए ताकि ये दोनों जनोपयोगी कार्य शीघ्र अस्तित्व में आएं।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights