समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां नगरपालिका भवन में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। वहीं उपखंड स्तरीय समारोह में एसडीएम दिव्या चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान एसडीएम व सीओ ने मार्कपास्ट का निरीक्षण किया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति के गीतों और नाटकों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। समारोह के दौरान जनप्रतिनिधि व कस्बेवासी मौजूद रहे।
97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ
समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…











