Nature Nature

मालू भवन में नैतिकता, प्रामाणिकता, ईमानदारी व सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान, 74वां अणुव्रत स्थापना दिवस

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। 74 वां अणुव्रत स्थापना दिवस अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी के सान्निध्य में तेरापंथ सेवा केंद्र (मालू भवन)में मनाया गया.
साध्वी श्री चरितार्थ प्रभाजी ने अणुव्रत के नियमों की व्याख्या करते हुए परिषद को अणुव्रर्ती बनने के प्रेरणा दी. साध्वीश्री ने अणुव्रत प्रवर्तक आचार्य श्री तुलसी को स्मरण करते हुए कहा कि आचार्य तुलसी सांप्रदायिक सद्भाव व समुदायों में मैत्री के बारे में निरंतर चिंतनशील रहते थे, उन्होंने अणुव्रत रूपी जो छोटा पौधा लगाया था आज वह वटवृक्ष बन कर लोगों को सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहा है. साध्वी श्री जी ने परिषद को नशा के दुष्परिणाम को बताते हुए इससे दूर रहने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता यह श्री रूपचंद जी सोनी ने उपस्थित परिषद से नैतिकता, प्रामाणिकता, ईमानदारी व सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया व अणुव्रत को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी कृतार्थ प्रभाजी के मंगलाचरण से हुआ व समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने अतिथियों का अभिनंदन आभार प्रकट किया. कार्यक्रम में अणुव्रत के परामर्शक तुलसीराम चौरङिया, लॉयन महावीर प्रसाद माली, समिति उपाध्यक्ष पवन कुमार सेठिया, महिला मंडल मंत्री श्रीमती मंजू झाबक, तेयुप अध्यक्ष पुखराज बरङिया, वार्ड पार्षद श्रीमती अंजू पारख व मनीष नौलखा ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी. कार्यक्रम में कस्बे के प्रबुद्ध जनों, पत्रकारों व पार्षदों की गरिमामयी उपस्थिति रही. मुख्य वक्ता रूपचंद सोनी का साहित्य सम्मान किया गया. कार्यक्रम का संयोजन अणुव्रत समिति मंत्री के एल जैन ने किया. कार्यक्रम का समापन साध्वीश्री के मंगल पाठ से हुआ.

  • Related Posts

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights