Nature Nature

राह भटक कर हिरण घुसा गांव में, कुत्तों के झुंड ने दबोचा, मातृशक्ति भीड़ पड़ी कुत्तों के झुंड से, बचाई हिरण की जान, वन विभाग को किया सुपुर्द

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 13 जुलाई 2024.। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव देराजसर में एक हिरण राह भटक कर गांव में घुस गया। हिरण पर कुत्तों की नजर पड़ गई और हिरण का पीछा करते हुए उस पर हमला बोल दिया। हिरण जान बचाने के लिए गांव की गलियों से भागते हुए एक घर में घुस गया । कुत्ते भी पीछे पीछे घर में घुस गए तथा हिरण को दबोच लिया। हिरण को कुत्तों ने घेर उस पर हमला बोल दिया। हिरण के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर में बैठी मातृशक्ति की नजर हिरण पर पड़ी तो मातृशक्ति जसोदा, शारदा, गोरा ने बिना किसी समय गंवाए कुत्तों के झुंड से भिड़ पड़ी और कुत्तों के झुंड को भगाकर हिरण की जान बचाई तथा कुत्तों के हमले में घायल हुए हिरण की सुध लेते हुए प्राथमिक उपचार किया।शोर सुनकर पास ही घर में बैठे सुरजाराम, रामकिशन भी भाग कर मौके पर पहुंचे तथा हिरण को घर के कमरे में बैठा कर वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के कार्मिकों ने पहुंच कर हिरण को वन विभाग ले गए। हालांकि कुत्तों के हमले में हिरण के शरीर पर कई जगह घाव पड़ गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि हमारी मातृशक्ति भी किसी से कम नहीं है आज यह मातृशक्ति ने साबित भी कर दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ के देराजसर गांव में कुत्तों के झुंड से मातृशक्ति ने बचाई हिरण की जान ।
कुत्तों के हमले में घायल हुए हिरण की सुध लेते हुए किया वन विभाग को सुपुर्द ।

Related Posts

Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

समाचार-गढ़ 7 अक्टूबर, 2026। भारत में विदेशी युवतियों को कथित तौर पर अवैध तरीके से दाखिल कराने वाले नेटवर्क की जांच में घुसपैठ के नए रास्तों और संपर्कों की जानकारी…

Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR

समाचार-गढ़ 7 अक्टूबर, 2026। नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR

Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR

Pakistan News: ड्रोन के खौफ में चेकपोस्ट पर लगाया मछली पकड़ने का जाल, पाकिस्तान पुलिस का अनोखा इंतजाम

Pakistan News: ड्रोन के खौफ में चेकपोस्ट पर लगाया मछली पकड़ने का जाल, पाकिस्तान पुलिस का अनोखा इंतजाम

PM Modi 25 Years: ‘We Will Do It’… 25 साल की जनसेवा पूरी होने पर PM मोदी ने बताया आगे का मिशन

PM Modi 25 Years: ‘We Will Do It’… 25 साल की जनसेवा पूरी होने पर PM मोदी ने बताया आगे का मिशन

Jharkhand News: साड़ी में नंगे पांव दौड़ी कविता महतो, 1600 मीटर की रेस 6 मिनट में पूरी कर चौंकाया

Jharkhand News: साड़ी में नंगे पांव दौड़ी कविता महतो, 1600 मीटर की रेस 6 मिनट में पूरी कर चौंकाया

Form 6 Row: राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 को गैर-कानूनी नहीं कहा

Form 6 Row: राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 को गैर-कानूनी नहीं कहा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights