Nature Nature

सेवाधाम छात्रावास में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, ये रहे मौजूद

Nature

समाचार गढ़, 13 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। सेवा भारती समिति के तत्वाधान मैं सेवाधाम छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी भीकमचन्द तापडिया ने की उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थ की पूर्ति हेतु वृक्षों को धड़ा-धड़ काट रहा है। परतु वृक्ष लगाने से पीछे हट रहे है। जिसके चलते पूरे संसार के सामने पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गया है। उन्होंने कहा कि पौधे जहा हमारे लिए आय का साधन है, वहीं मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पौधो की देखभाल करके ही हम उनसे छाया व फल की उम्मीद कर सकते है। कस्बे के सेसोमू स्कूल प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि केवल पौधे लगाने से ही उनकी जिम्मेवारी खत्म नही हो जाती। उनकी समय पर देखभाल करने के साथ सिंचाई व गुड़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होने उन्होंने सेवाधाम भाइयो से आह्वान किया कि वह अपने घर आगन में एक एक पौधा अवश्य लगाए। जिससे आए दिन बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण का संतुलन सही किया जा सके। पौधे मानव के लिए हानिकारक गैसों का सेवन कर सास के लिए आवश्यक आक्सीजन का विसर्जन करते है। इस दौरान सेवाधाम छात्रावास के, लक्ष्मीनारायण भादू, इंदरचंद तापड़िया, मदन सारस्वत, पवन गोहितान, भीकमचंद तापड़िया, भूषण करवा, सुब्रत कुंडू, श्री भगवान व्यास, कुंभाराम घिंटाला, घनश्याम गोड, भैराराम डूडी, राजकुमार बोरा, देवकिशन दर्जी, भवानी सिद्ध ने पौधा रोपण किया। अंत में सेवा भारती के जिला मंत्री सुभाष शास्त्री ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights