Nature Nature

गींदड़ करते एक लोक कलाकार की मौत

Nature

समाचार गढ़,  सीकर। राजस्थान के सीकर में होली मिलन कार्यक्रम में चंग धमाल के दौरान गींदड़ करते एक लोक कलाकार की मौत हो गई। डांस करते समय युवक के सिर पर रखा पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन से टच हो गया था। करंट लगने के कुछ ही सेकंड में ही उसकी मौत हो गई। यह घटना सीकर के श्यामपुरा गांव का 23 मार्च की देर रात 1 बजे की है। इस घटना का अब एक वीडियो सामने आया है। डांसर की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों ने आयोजित किया था कार्यक्रम…

सदर थानाधिकारी इंद्राज मरोड़िया ने बताया कि ग्रामीणों ने ही चंदा इकठ्ठा करके होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन करवाया था। जिसका आयोजन सरपंच रघुनाथ सिंह और ग्रामीणों ने किया था। इस कार्यक्रम में लोक कलाकार रवींद्रनाथ (24) पुत्र छोटूनाथ निवासी धांधलास उदा, पादूकलां, जिला नागौर अपने दो दोस्तों के साथ प्रस्तुति दे रहे थे। उनके हाथ में लोहे का पाइप था। डांस के दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया था। पाइप में करंट दौड़ने से कलाकार रवींद्रनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं हुई है।

वहीं बिजली विभाग एईएन बाबूलाल मीणा के अनुसार यह हादसा पाइप की ज्यादा लंबाई होने की वजह से हुआ है। जहां यह घटना हुई वहां ऊपर से गुजर रहा पर्याप्त ऊंचाई पर था। इधर, घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस पाइप के चलते यह हादसा हुआ वह करीब 21 फीट लंबा था। रवींद्र और उसकी टीम के लोग अपने कार्यक्रम का सामान खुद ही रखते थे। होली पर इनका कार्यकर्ता सूरत में होना था। इससे पहले यह श्यामपुरा गांव में रुके थे।

ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच से परमिशन लेकर कार्यक्रम किया था। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों ने ही चंदा इकठ्ठा करके करवाया था। कार्यक्रम से पहले हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई चेक नहीं की गई थी। मृतक रवींद्र अविवाहित है और उसके 2 और साथी श्यामपुरा गांव में आयोजित गींदड कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे।

  • Related Posts

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights