Nature Nature

तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेण्टर में निःशुल्क ईएनटी व न्यूरो परामर्श शिविर कल

Nature

तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेण्टर में निःशुल्क ईएनटी व न्यूरो परामर्श शिविर

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेण्टर अस्पताल, श्रीडूँगरगढ़ में कल 17 दिसम्बर 2025, बुधवार को निःशुल्क नाक, कान, गला एवं न्यूरो सर्जरी परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में एपेक्स हॉस्पिटल, बीकानेर के डॉ. अशोक पूनिया (कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. नीलेश नामा (न्यूरो सर्जन) अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में ईएनटी से संबंधित रोग जैसे कान में मवाद आना, सुनने में कमी, नाक बंद रहना, एलर्जी, थायरॉयड की गांठ, टॉन्सिल की समस्या, आवाज में बदलाव, गले में गांठ सहित न्यूरो से जुड़ी समस्याएं जैसे बार-बार सिर दर्द, कमर व गर्दन में लगातार दर्द, हाथ-पैरों में झुनझुनाहट, मिर्गी के दौरे, चेहरे का एक तरफ टेढ़ा होना, लकवा आदि रोगों की जांच व परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक रहेगा, जबकि पंजीकरण प्रातः 09:00 बजे से प्रारम्भ होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि डॉ. अशोक पूनिया (ईएनटी), डॉ. नीलेश नामा (न्यूरो सर्जन) एवं डॉ. चंचल गुप्ता (नेत्र रोग विशेषज्ञ) की सेवाएं नियमित रूप से प्रत्येक बुधवार को उपलब्ध रहती हैं।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights