Nature Nature

आडसर बास में 13 दिसंबर को होगी भव्य श्रीराम कथा, आम सभा में बैनर का हुआ विमोचन

Nature

समाचार गढ़, 25 नवम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। आडसर बास माहेश्वरी सत्संग समिति द्वारा 13 दिसंबर 2024 को महेश्वरी सेवा सदन में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने के लिए समिति ने 24 नवंबर को एक आम सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता अमरचंद कलाणी ने की, जिसमें आड़सर बास के महेश्वरी समाज के सदस्यों ने भाग लिया। सभा में सभी ने एकमत से इस आयोजन को सफल और भव्य रूप से संपन्न करने के सुझाव दिए। आयोजन की सुचारू व्यवस्था के लिए 9 सदस्यों की उप-समिति का गठन किया गया। इसके साथ ही श्रीराम कथा के बैनर का भी विमोचन किया गया सभा में अखिल भारतवर्षीय महेश्वरी महासभा के सदस्य रामचंद्र राठी, शहर मंत्री नारायण कलाणी, राधेश्याम तापड़िया, हरिप्रसाद तापड़िया और पवन राठी ने अपने विचार रखे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर चांद रतन राठी, सीताराम मूंदड़ा, नंदकिशोर लखोटिया, सुशील डागा, गजानंद मूंधड़ा, शिवजी मूंदड़ा, सीताराम डागा, बजरंग सोमानी, गोपाल तापड़िया, नंदकिशोर राठी, पवन तापड़िया, अशोक लखोटिया, जुगल तोषनीवाल, मदन राठी, लक्ष्मीनारायण झालरिया, मांगीलाल राठी, कमल तापड़िया, गोपाल मूंदड़ा, मनोज झालरिया, राजेंद्र झालरिया, भवानी शंकर राठी, जगदीश राठी, घनश्याम डागा, सुदीप राठी, महेश राठी सहित समाज के कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभा के दौरान सभी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव और सहयोग का आश्वासन दिया। श्रीराम कथा के इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं।

  • Related Posts

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों और पुलिस कार्रवाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। रविवार, 11 अक्टूबर…

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच राजधानी के कई प्रमुख बाजार बंद रहे। सुरक्षा व्यवस्था और आवाजाही में रुकावटों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights