Nature Nature

लोकनायक स्व. लूणाराम सारण की पुण्यतिथि पर श्रीडूंगरगढ़ में होगा ज्ञान मेला

Nature

समाचार गढ़, 27 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। लोकनायक स्वर्गीय लूणाराम जी सारण की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्टेशन रोड़ पर स्थित महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होने वाले दो दिवसीय ज्ञान मेले का शुभारम्भ रविवार को होगा । छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने बताया कि स्वर्गीय लूणाराम जी सारण की पुण्यतिथि के अवसर पर महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास स्टेशन रोड़ श्रीडूंगरगढ़ में दो दिवसीय कार्यक्रम होगा । जिसमें 28 सितम्बर को युवाओं एवं छात्रों के बौद्धिक विकास हेतु सामान्य ज्ञान, निबन्ध, कविता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी एवं 29 सितम्बर को श्रंद्धाजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के सभी वर्गो के विद्यार्थियों की भागीदारी रहेगी । आयु वर्ग के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं नगद राशि पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा । सुशील सेरडिया ने बताया कि 28 सितम्बर को आयोजित सामान्यज्ञान एवं निबन्ध प्रतियोगिता में आयु वर्ग के अनुसार – प्रारंभिक स्तर 6 से 14 वर्ष, माध्यमिक 14 से 18 वर्ष, उच्च स्तर 18वर्ष से अधिक के विद्यार्थी 28 सितम्बर को प्रातः 10 बजे तक आधार कार्ड एवं अंक तालिका दिखाकर विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है । भाषण एवं कविता प्रतियोगिता के लिए 28 सितम्बर को दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

  • Related Posts

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    समाचार गढ़ 24 नवंबर 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में सैनिकों की मौत और घायल होने की खबरें लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन अब एक ऐसा…

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    समाचार गढ़ 24 नवंबर 2026। चीन अरुणाचल प्रदेश की सीमा के करीब दुनिया की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में से एक पर तेजी से काम कर रहा है। यारलुंग त्सांगपो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights