Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के साहित्यकार रवि पुरोहित अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में आमंत्रित

श्रीडूंगरगढ़ के साहित्यकार रवि पुरोहित अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में आमंत्रित

भूमण्डलीकृत वैश्वीकरण के संदर्भ में भारतीय संस्कृति का बाजारीकरण विषय पर 30-31 अक्टूबर को सांगलिया में होगा आयोजन

Nature

समाचार गढ़, 27 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। बाबा खींवादास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीकर, मानविकी बहु अनुशासनिक साहित्य शोध संस्थान, रावतसर और चिंतन प्रकाशन कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 30 व 31 अक्टूबर 25 को किया जाएगा। आयोजन सचिव डॉ. विजय कुमार पटीर ने बताया कि भूमण्डलीकृत वैश्वीकरण के संदर्भ में भारतीय संस्कृति के बाजारीकरण विषय पर आयोज्य सेमीनार में देश-विदेश के अनेक विद्वान और शोधार्थी भाग लेंगे। बीकानेर के लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार, संपादक, आलोचक रवि पुरोहित विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और उपभोक्तावादी दौर में समय, समाज और संस्कृति के बदलते मूल्यों पर वक्तव्य देंगे। पटीर ने बताया कि दो दिनों में केंद्रीय विषय के 20 से अधिक उप विषयों पर व्याख्यान होंगे। इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य और शोध क्षेत्र से जुड़े अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी चयनित विद्वानों को अर्पित किए जाएंगे।
साहित्य अकादमी, दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर, राजस्थान सरकार, रोटरी क्लब, हिन्दी साहित्य संसद, चूरू, महेन्द्र जाजोदिया पुरस्कार, दिल्ली सहित देश-प्रदेश की अनेक संस्थाओं से सम्मानित-पुरष्कृत
रवि पुरोहित इससे पूर्व भी अनेक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स और राष्ट्रीय स्तर के सेमिनारों में अनुवादक, संपादक और वक्ता के रूप में भाग ले चुके हैं।

Related Posts

एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर…

सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। राजस्थान पंचायत चुनाव में सवाई माधोपुर की एक ग्राम पंचायत का चुनाव इन दिनों चर्चा में है। यहां सरपंच पद के लिए एक-दो नहीं, बल्कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights