Nature Nature

एक दीपक जो राष्ट्र के लिए जला… श्रीडूंगरगढ़ भाजपा ने डॉ. मुखर्जी को नम आँखों से किया याद

Nature

समाचार गढ़, 6 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, महान विचारक एवं भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आज विधायक सेवा केंद्र, श्रीडूंगरगढ़ में उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों और बलिदानी जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और सिद्धांतों की राजनीति का प्रतीक है, जिसे अपनाकर युवा पीढ़ी राष्ट्रनिर्माण में योगदान दे सकती है। पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देश की अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर विनोद गिरी गुसाई, हेमनाथ जाखड़, शिवजी स्वामी, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दरजी, महामंत्री मदन सोनी, महेश राजोतिया, पवन इंदौरिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, विक्रम सिंह, राम सिंह जागीरदार, नौरंग नाथ, भारत सारस्वत, संदीप कायल, रोशन अली, नानू कुचेरिया ,उत्तम नाथ सिद्ध रमेश नाथ आयुष बिहानी, नंद नाई, ओमकार गुर्जर, फतेह सिंह, तरुण प्रजापत, गजानंद दाधीच सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने राष्ट्रहित में डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संचालन भवानी प्रकाश तावनीया ने किया।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights