Nature Nature

जामा मस्जिद से रवाना हुआ ताजिया, मुख्य मार्गों से होते हुए ईदगाह पहुंचा, युवाओं ने दिखाए करतब, राहगीरों को पिलाया गया शरबत व ज्यूस

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 6 जुलाई 2025।
कस्बे में रविवार को मोहर्रम का पर्व गम और श्रद्धा के माहौल में परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने मोहर्रम की दसवीं तारीख को मनाए जाने वाले इस दिन को यहां मुस्लिम समुदाय ने बेहद सम्मान व आस्था के साथ मनाया।

दोपहर जामा मस्जिद से ताजिए का जुलूस रवाना हुआ, जो मुख्य बाजार व विभिन्न मोहल्लों की गलियों से होता हुआ ईदगाह तक पहुंचा। जुलूस में मुस्लिम समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। युवाओं ने रास्ते भर लाठीबाजी, तलवारबाजी व पारंपरिक करतब दिखाते हुए ईमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धांजलि दी।

जुलूस के मार्ग में अनेक स्थानों पर स्थानीय लोगों और समाजसेवियों द्वारा राहगीरों और प्रतिभागियों के लिए शरबत, जूस, और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। गली-गली में भाईचारे, सहयोग और संयम का माहौल देखने को मिला।

ईदगाह पहुंचकर ताजिए को दी जाती है अंतिम विदाई
जुलूस जब ईदगाह पहुंचता है तो वहां विशेष दुआओं के साथ ताजिए को मिट्टी में सुपुर्द किया जाता है, जो प्रतीकात्मक रूप से ईमाम हुसैन की कुर्बानी की याद दिलाता है। यह एक भावनात्मक पल होता है, जब समाज के लोग आंखों में आंसू और दिलों में श्रद्धा लिए ताजिए को विदा करते हैं।

सेवा कार्यों में भी दिखी समाज की भागीदारी
मोहर्रम के मौके पर ईमाम हुसैन फ़िक्र-ए-मिल्लत सोसायटी के सेवादारों ने भी अनुकरणीय सेवाभाव प्रस्तुत किया। सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने कब्रिस्तान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, वहीं मोहर्रम के जुलूस में सक्रिय रूप से सहयोग करते हुए राहगीरों को ज्यूस पिलाया और ईमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया।

इस सेवा कार्य में सोसायटी के सदस्य साबिर चांगल, समीर भुट्टा, अल्ताफ सिलावट, निजामु लुहार, अनवर लुहार, आदिल छींपा, सलीम चौहान, अमीर खान सहित अन्य सेवादारों की सराहनीय भूमिका रही।

मोहर्रम के इस अवसर पर कस्बे में पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण रहा। प्रशासन व पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे जुलूस सुचारु रूप से संपन्न हो सका।

  • Related Posts

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज समाचार गढ़। भारत के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर…

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    समाचार गढ़। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कारोबार के अंत में प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। शुरुआती सत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights