Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में होगा सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह, 11 सदस्यीय समिति गठित

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सेवा भारती द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सेवा भारती के अध्यक्ष इंद्रजी तापड़िया ने की। बैठक में संरक्षक रूपचंद सोनी, अध्यक्ष श्याम सुन्दर आर्य, उपाध्यक्ष ललित डागा (सेवा निर्मित एसी) एवं निर्मल पुगलिया, संयोजक सरोज व्याख्याता, सह संयोजक कंचन व्यास, कोषाध्यक्ष कैन्यालाल जाखड़ व गोरीशंकर सहित तोलाराम जाखड़ उपस्थित रहे। बैठक के दौरान लक्ष्मीनारायण ने सेवा भारती द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने विस्तृत चर्चा कर इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया। सर्वसम्मति से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए 11 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें एलआईसी विकास अधिकारी महावीर माली एवं जगदीश प्रसाद मूंधड़ा सहित अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला मंत्री सुभाष चंद्र शास्त्री ने जानकारी दी कि सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण 15 जनवरी तक किए जाएंगे। बैठक का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

  • Related Posts

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights