समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 10 सितम्बर।
कस्बे के जेतासर गांव में बुधवार को हुए हादसे में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लगभग 50 वर्षीय भैराराम पुत्र किशनाराम जाट निवासी जेतासर के रूप में हुई है।
गांव के जोहड़ में डूबे भैराराम को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।











