Nature Nature

मोमासर में युवक ने की आत्महत्या, शव का करवाया जा रहा पोस्टमार्टम

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। ग्राम मोमासर में गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोमासर निवासी छोटूराम पुत्र तारूराम वाल्मीकि ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र धनराज पुत्र छोटूराम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार था। 25 दिसंबर 2025 को छोटूराम दवाई लाने के लिए राजलदेसर गया हुआ था, जबकि उसका पुत्र घर पर अकेला था।
शाम करीब 7 बजे के आसपास धनराज ने घर के कमरे में गाटर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सबसे पहले मोहल्ले के लोगों को लगी, जिन्होंने पूर्व सरपंच जेठाराम को सूचित किया। इसके बाद जेठाराम ने मृतक के चाचा नोरतराम और पिता छोटूराम को फोन कर घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पुत्र को फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस से मामले में मर्ग दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एएसआई सुरेश कुमार मौके पर है। उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights