समाचार गढ़, 14 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। उपखण्ड क्षेत्र के एक युवक की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई है। सूचना पर युवक को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस के द्वारा उपजिला अस्तपाल लाया गया है जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रीड़ी निवासी देवीलाल पुत्र हंसराज जाखड़ का जैसलसर की रोही भैरूसिंहबास में खेत है। जहां पानी की डिग्गी बनी हुई है। इस डिग्गी में डूबने से देवीलाल की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है और पुलिस उप जिला अस्तपाल पहुंच रही है।










