Nature Nature

पति और सास की सहमति से देवर पर दुष्कर्म का आरोप, महिला ने थाने में दर्ज कराया मामला

Nature

समाचार गढ़, 30 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुरुवार को एक विवाहिता ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। महिला का आरोप है कि उसके पति और सास की सहमति से देवर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 1 अप्रैल 2024 को उसका विवाह हुआ था, जबकि उसकी छोटी बहन की शादी उसके देवर से हुई। शादी के कुछ दिनों बाद जब पति मजदूरी के लिए बाहर गया, तो देवर ने घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने यह बात पति को बताई तो उसने चुप रहने को कहा। बाद में जब उसने सास से शिकायत की, तो पति और सास ने उसके साथ मारपीट की और धमकाया।

घटना से परेशान होकर वह 21 जुलाई को अपने पीहर आ गई और अब परिजनों को पूरी सच्चाई बताकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक कर रहे हैं।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights