Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी, बाजार में सुचारू यातायात के लिए प्रशासन सख्त, हो रही सफाई

Nature

समाचार गढ़, 13 फरवरी, श्रीडूंगरगढ़। मुख्य बाजार में पिछले कई दिनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को नगरपालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर सफाई कर्मचारियों की टीम के साथ बाजार पहुंचे और पुस्तकालय गांधी पार्क के आगे सड़क पर लगी मनिहारी का सामान बेचेने वाली महिलाओं को हटाया। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि दोबारा अतिक्रमण न किया जाए।

कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध भी जताया, जिसके चलते पुलिस को मौके पर बुलाया गया। इस पर नगरपालिका के हरीश गुर्जर ने कहा कि बाजार में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था तभी सुचारू रह सकती है जब सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं होगा। अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बनती है। साथ ही, नालों की सफाई भी प्रभावित होती है, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। वहीं अब अतिक्रमण हटाने से गांधी पार्क भी अच्छी तरह से नजर आने लगा है और अब नगर पालिका व विधायक को गांधी पार्क के सौंदर्यकरण के बारे में भी सोचना चाहिए।

गुर्जर ने कस्बे के नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। इस दौरान सहायक कर्मचारी सूरजमल गौड़, जगदीश सिद्ध सहित पालिका के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights