Nature Nature

37 दिनों से लगातार गौसेवा में जुटी JPL टीम, युवा कर रहे निःस्वार्थ सेवा

Nature

समाचार गढ़, 13 फरवरी 2025। समर्पण और सेवा भाव से किया गया कार्य एक दिन अवश्य रंग लाता है। इसी भावना के साथ JPL टीम बीते चार वर्षों से सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है। मानव सेवा हो, पशु-पक्षियों की देखभाल हो या अन्य समाजसेवा के कार्य—यह टीम निःस्वार्थ भाव से जुटी हुई है।

वर्तमान में टीम के सदस्य लगातार 37 दिनों से गौसेवा और पशु-पक्षियों की सेवा में संलग्न हैं। कड़ाके की ठंड में गली-गली घूमकर ये युवा गुड़, हरी सब्जियां, दूध, बिस्किट आदि वितरित कर रहे हैं, जिससे बेजुबान प्राणियों को राहत मिल सके। प्रतिदिन 3 से 4 क्विंटल सब्जियां और अन्य आहार वितरित किया जा रहा है, जिसमें 10 से 15 कार्यकर्ता सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

इस पुनीत कार्य से प्रभावित होकर कई समाजसेवियों और भामाशाहों ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया है। इनमें विनीता मालू, विक्की मीणा, मनीष बोथरा, श्याम मूंदड़ा, राकेश राठी, सीताराम रामावतार, पवन मूंदड़ा, शिवरतन सारस्वा, रूपेश प्रजापत, KP मूंदड़ा, कैलाश सारस्वत, अर्जुन प्रजापत, सुरेश भादानी, इंद्रजी तापड़िया, कोमल एजेंसी, राजकुमार जांगिड़, पूनमचंद मालू, नारायण मोदी सहित अन्य गुप्त सहयोगी शामिल हैं।

सेवा भाव से प्रेरित यह कार्य समाज में सहयोग और करुणा का संदेश देता है। यदि आप भी इस अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो JPL टीम से जुड़ सकते हैं और अपने सहयोग से इस नेक कार्य को आगे बढ़ा सकते हैं।

Related Posts

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights