Nature Nature

प्री मानसून की मेहरबानी कई सालों बाद रिकॉर्ड बारिश मूसलाधार बारिश से गांव गलियों में भरा पानी, तूफानी बारिश की भेंट चढ़े सैकड़ों की तादाद में पक्षी किसान वर्ग जुटा बिजान में

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मौसम विभाग की संभावना के मद्देनजर प्री मानसून राजस्थान के कई जिलों पर मेहरबान हो रहा जमकर पानी बरसा रहा है झमाझम बारिश के चलते गांव गलियां पानी से लबालब नजर आने लगे है। मूसलाधार बारिश ने पिछले कई सालों से सूखे पड़े ताल तलैया तालाब सबको पानी से सरोवर कर दिया है।
आषाढ़ माह में पिछले कई सालों बाद रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है।
सोमवार मध्य रात्रि मौसम ने एकदम से बदलते हुए जमकर पानी बरसाते किसानों के चेहरे पर खुशियां लौटा दी है रात को एक बजे से लेकर सुबह छ बजे तक कभी तेज तो कभी धीरे गति से बरसात का दौर जारी रहा ।रात को आई तूफानी बारिश बेजुबान पक्षियों के लिए आफत साबित हुई । तूफानी बारिश से सैकड़ों की तादाद में बेजुबान पक्षी अकाल मौत के मुंह में समा गए ।श्री डूंगरगढ़ की एक गौ शाला में पानी भरने से तीन बछड़े अकाल मौत के मुंह में समा गए तथा कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सैकड़ों की तादाद में पेड़ गिरने की सूचनाएं मिल रही है। कई गांवों में तेज बरसात के कारण गलियों में कटाव आ गया तथा निचले इलाकों के घरों में पानी भर गया । श्री डूंगरगढ़ के गांधी पार्क हॉस्पिटल रोड हनुमान क्लब के पास तीन से चार फीट तक पानी बहता हुआ नजर आया । तथा कई वार्डो में घरों एवं दुकानों में पानी भरने की सूचनाएं भी मिल रही है।कई सालो बाद आषाढ़ माह में हुई जोरदार बारिश से भूमि पुत्र काफी हर्षित नजर आ रहे हैं किसानों का मानना है कि सही वक्त पर हुई बारिश अच्छे जमाने का संकेत है। किसानों ने खेतों में बाजरे, मोठ, ग्वार,मूंग,का बिजान शुरू कर दिया ।मूंगफली की फसल के लिए ये बरसात रामबाण साबित होगी ।खेत खलिहान आबाद नजर आने लगे हैं। ट्रैक्टरों पर बज रहे मारवाड़ी भजनों से जंगल में मंगल नजर आ रहा है।

शादियों में बारिश ने डाला खलल – सोमवार देर रात को आई बारिश ने शादियों में जमकर खलल डालते हुए शादी विवाह वाले घरों में परेशानी खड़ी कर दी । तेज बरसात के कारण शादी वाले घरों में टेंट उखड़ गए तथा बाराती बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आए ।

बरसाती पानी से घिरा खेत ।अशोक कुमार जाखड़
हाईवे के पास बरसात के पानी से बना तालाब जैसा दृश्य । फोटो गौरीशंकर सारस्वत सातलेरा
खेत हुए जलमग्न ।नेमीचंद जाखड़
भारी बरसात से जलमग्न हुई बिग्गा गांव की गलियां ।फोटो बनवारी झवरिया
झमाझम बारिश बनी मूंगफली की फसल के लिए जीवनदायिनी । फोटो योगेश शर्मा
मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में भरा पानी । फोटो मोतीलाल शर्मा
तेज बरसात से सातलेरा गांव में खेत हुआ पानी से लबालब ।फोटो प्रेम पुजारी
मूसलाधार बरसात से सातलेरा गांव में गलियों में भरा पानी आवागमन हुआ ठप ।फोटो भैरा राम सारस्वत
तूफानी बारिश में धराशाई हुए सैकड़ों पेड़ । फोटो सांवरमल
  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights