Nature Nature

एजी मिशन के विद्यार्थियों ने किया कमाल, शानदार परीक्षा परिणाम देकर सबको चौंकाया, टॉपर्स का किया सम्मान

Nature

समाचार गढ़, 30 मई श्रीडूंगरगढ। कल बुधवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर 10वीं का परिणाम जारी हुआ। एक बार फिर छात्राओं ने बाज़ी मारी है। क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशन स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने हर बार की तरह इस बार भी अच्छा परिणाम दिया है। स्कूल की छात्रा चंद्रकांता पंगाल 96.52% लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे स्थान पर पारूषि गोदारा ने 95.33%, तृतीय स्थान पर तमन्ना राठी 94.83% लेकर रही, चतुर्थ स्थान पर 94% के साथ अश्लेषा मारू, मुस्कान खोखर, दक्ष मंडा ने अव्वल नबंर हासिल किए है। संचालक डॉ. रजनीश कौशिक ने बताया कि स्कूल में 10वीं कक्षा में 43 बच्चों में से 10 बच्चे 90% से अधिक अंक लाए है। वहीं 25 बच्चे 75 से अधिक अंक से उत्तीर्ण हुए है। 43 में से 40 बच्चों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। संचालक डॉ रजनीश कौशिक ने स्कूल के बच्चों और अभिभावकों को बधाई दी और परिणाम के बाद स्कूल में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों का सम्मान किया गया। उनका मुंह मीठा करवाकर फूल मालाएं पहनाई गई। डॉ. रजनीश ने कहा कि स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जाता है।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए, लेकिन कई शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स महज 3 अंक फिसलकर…

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल हुए छात्र साहिल लोचाव के मामले को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights