Nature Nature

प्रचंड गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार, राजस्थान में कब होगी झमाझम बरसात? मौसम विभाग ने बताया

Nature

समाचार गढ़, 30 मई, राजस्थान। राजस्थान के लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. हालांकि, बुधवार को पारा पहले से कुछ कम हुआ है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी है। लू और गर्मी के कहर के बीच अब मौसम विभाग ने राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी शेयर की है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार 31 मई से राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने वाली है। इनमें राजधानी जयपुर समेत बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर संभाग भी शामिल हैं, जहां बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. इतना ही नहीं, तेज हवाएं भी चलेंगी जिससे हीटवेव से राहत मिलेगी। अनुमान है कि ऐसा मौसम करीब एक हफ्ते तक बना रहेगा।

जल्द मिल जाएगी प्रचंड गर्मी से राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में मौसम बदलने की पूरी संभावना है। करीब 16 जिलों में तेज हवाओं के साथ-साथ बरसात भी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ 2 जून तक टिकेगा. ऐसे में माना जा रहा है कि इसका प्रभाव करीब 6 जून तक बना रहने वाला है. यानी अगले एक हफ्ते में राजस्थान में हीटवेव से राहत मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं.

राजस्थान में 47 डिग्री के पार है पारा
राजस्थान के करीब सात शहरों में तापमान 47 डिग्री से ज्यादा है. हालांकि, एक समय में सबसे ज्यादा गर्म रहने वाला फलोदी इन सात शहरों में शामिल नहीं है. यहां पारा 2 डिग्री कम दर्ज किया गया है।वहीं, जैसलमेर में भी टेंपरेचर 1.5 डिग्री डाउन हुआ है।

आज बरकरार रहेगी हीटवेव
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिणी राजस्थान (उदयपुर, जोधपुर आदि) में तापमान कुछ कम रिकॉर्ड हुआ है. हालांकि, हीटवेव का दौर अभी जारी रहेगा। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा के इलाकों में हीटवेव बनी रहेगी। कहीं-कहीं ये हीटवेव तीव्र होने की भी आशंका है।

  • Related Posts

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights