Nature Nature

कृषि आदान विक्रेता प्रशिक्षण का हुआ आयोजन, आदानों से संबंधित एक्ट, कानून एवं धाराओं, उच्च गुणवत्ता के कृषि आदानो के विक्रय के बारे में दी जानकारी

Nature

कृषि विभाग द्वारा कृषि आदान विक्रेता प्रशिक्षण संपन्न :
समाचार-गढ़, 22 सितम्बर 2023। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद बीकानेर एवं सहायक निदेशक कृषि विस्तार श्री डूंगरगढ़ के तत्वावधान में श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के कृषि आदान विक्रेताओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण स्थानीय श्री राम भवन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कैलाश चौधरी ने उपस्थित कृषि आदान विक्रेताओं को विभिन्न आदानों से संबंधित एक्ट, कानून एवं धाराओं का पालन करते हुए उच्च गुणवत्ता के कृषि आदानो के विक्रय के बारे में निर्देशित किया। उन्होंने सभी को नियमों का पालन करते हुए सरकार के आदेशों का पूर्ण पालन करने की हिदायत दी। सहायक निदेशक रघुवर दयाल सुथार ने आदान विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान में किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता के खाद बीज एवं कीटनाशी उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाने पर जोर दिया । उन्होंने आदान विक्रेताओं को लाइसेंस के विभिन्न नियमों एवं प्रक्रियाओं का उचित पालन करते हुए कृषक हित में कार्य करने हेतु निर्देशित किया। सहायक निदेशक भेराराम गोदारा ने अवगत कराया की कृषि विभाग द्वारा 15 सितंबर से 16 अक्टूबर तक विशेष गुण नियंत्रण अभियान चलाया गया है इस अभियान में सभी कृषि निरीक्षकों को आदान विक्रेताओं के परिसर का निरीक्षण करने एवं खाद, बीज तथा कीटनाशी के नमूने गुणवत्ता नियंत्रण हेतु लेने के बारे में जानकारी दी । साथ ही उन्होंने बीज अधिनियम, कीटनाशी अधिनियम एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश की विभिन्न धाराओं को समझाया। कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत में अदान विक्रेताओं को अपने परिसर में समस्त दस्तावेजों के उचित संधारण के बारे में बताते हुए निर्देशित किया कि वे किसानों को सभी आदानो के बिल अवश्य दें । लाइसेंस के नियमों के अनुसार सभी कृषि आदान विक्रेताओं को अपने परिसर में उपलब्ध खाद, बीज एवं कीटनाशी का रिकॉर्ड, क्रय बिल, स्टोक रजिस्टर आदि संधारित किया जाना आवश्यक है। कृषि पर्यवेक्षक धनाराम बेरड ने आगामी सप्ताह तक अपने समस्त दस्तावेजों को प्रमाणित करवाने एवं सभी आदान से संबंधित दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सहायक कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़, कृषि आदान यूनियन के अध्यक्ष मामराज भादू क्षेत्र के क्रय विक्रय सहकारी समिति एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापकों सहित सैकड़ो आदान विक्रेता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। बांग्लादेश में लगातार बढ़ती हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बीच हालात संभालने के लिए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी ढाका…

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका के बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights