Nature Nature

राजयोग एवं महाशिवरात्रि का अद्भुत संगम अवश्य आजमायें यह अचूक उपाय

Nature

समाचार गढ़ 24 फरवरी 2025 क्षेत्र के हाई स्कूल रोड़ पर स्थित प्रसिद्ध श्री गणेश ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिषी राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय एवं श्री ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय के पूर्व सहायक आचार्य राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष शिव आराधना का पावन महाशिवरात्रि पर्व दिनांक 26 फरवरी 2025 बुधवार को मनाया जाएगा। इस वर्ष महाशिवरात्रि के दिन ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कुछ विशेष योग बन रहे हैं इन विशेष योगों में शिव आराधना, महारुद्राभिषेक करना विशेष फलदायक माना गया है। आइए जानते हैं कब बन रहे है विशेष योग ?
राजयोग
राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन प्रातः 11:02 से दोपहर 12: 58 बजे तक वृषभ लग्न रहेगा इस दौरान पंचमेश बुध और नवमेश शनि की युति होने से राजयोग का निर्माण हो रहा है। राजगुरु के अनुसार बुधवार को रात्रि 10:00 से 12:17 बजे तक तुला लग्न रहेगा इस दौरान तुला लग्न में पंचमेश शनि एवं भाग्येश बुद्ध का युति संबंध होने से राजयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्रों में राजयोग को अति शुभ माना जाता है।
बुधादित्य योग-
आचार्य राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय ने बताया गोचर कुंडली की गणना के अनुसार महाशिवरात्रि के पहले दिन मंगलवार को बुध ग्रह कुंभ राशि में उदय हो रहे हैं जहां सूर्य नारायण पहले से स्थित होने से सूर्य एवं बुद्ध की युति महाशिवरात्रि के दिन बुधादित्य योग भी बन रहा है। यह योग महाशिवरात्रि के दिन संपूर्ण अहोरात्र (दिन-रात) रहेगा।ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग को अति शुभ माना गया है। आचार्य के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन बुधादित्य योग का निर्माण होना अति शुभ संकेत है इस योग में सभी भक्तों को निश्चय ही शिव पूजन करना चाहिए।क्यों करें शिव पूजन?
राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि यदि किसी की जन्म पत्रिका कालसर्प दोष,ग्रहदोष आदि से पिडीत है। मारकेश काल चल रहा है। किसी भी ग्रह दशा से पीड़ित है तो उन्हें निश्चय ही शिव पूजन करना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को शारीरिक कष्ट चल रहा है किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं या किसी गंभीर बीमारी की आशंका है तब उन्हें इस योग में स्वास्थ्य लाभ हेतु शिव पूजन अवश्य करना चाहिए। जो व्यक्ति मानसिक तौर से अशांत रहते हैं उन्हें गाय के कच्चे दूध से शिव अभिषेक अवश्य करना चाहिए इससे मानसिक शांति मिलती है।

राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय
(ज्योतिष विद्)
9414429246
राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय
(शास्त्री -आचार्य, ज्योतिष विद्)9829660721

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights