Nature Nature

समाजसेवा की मिसाल: भामाशाहों के सहयोग से तेरापंथ सभा भवन का शिलान्यास

Nature

समाचार गढ़ 25 जुलाई 2025 श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा द्वारा प्रस्तावित नवनिर्मित भवन का शिलान्यास शुक्रवार को दोपहर अभिजीत मुहूर्त में हर्षोल्लास के साथ विधिवत रूप से किया गया। भवन निर्माणकर्ता परिवार की ओर से सरोज देवी विमल कुमार पुगलिया एवं सुशीला भीखमचंद पुगलिया ने संयुक्त रूप से शिलान्यास कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान जैन संस्कारक राजेंद्र पुगलिया, प्रमोद बोथरा और प्रदीप पुगलिया ने मंत्रोच्चारण करते हुए जैन परंपरा अनुसार पूजा सम्पन्न करवाई।

विधायक, राज्यमंत्री, पालिकाध्यक्ष सहित अनेक गणमान्यजन रहे मौजूद
इस शिलान्यास समारोह में क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव बोहरा एवं पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

अतिथियों का सम्मान जैन साहित्य एवं पट्टिका से
सभा उपाध्यक्ष रिद्धकरण लूणिया, मंत्री प्रदीप पुगलिया, भवन मंत्री मालचंद सिंघी, श्री ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी, मंत्री कांति कुमार पुगलिया, अशोक बैद, संगठन मंत्री संजय बरड़िया, भँवरलाल दुगड़, विजयराज सेठिया, महिला मंडल अध्यक्षा मंजू बोथरा, मंत्री अम्बिका डागा, कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया और तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों को जैन साहित्य और पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया।

विधायक सारस्वत ने भामाशाहों के योगदान की सराहना की
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ के भामाशाहों ने सदैव जनहित के कार्यों में उदारता दिखाई है। यह भवन समाज के लिए प्रेरणा केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि कर्मभूमि से अर्जित धन जब जन्मभूमि में लगाया जाता है, तो वह अनुकरणीय बन जाता है।

राज्यमंत्री सुथार ने बताया प्रेरणादायी भाव
मुख्य अतिथि रामगोपाल सुथार ने कहा कि यह भवन समाज के लिए लाभकारी होगा। अर्जन के साथ विसर्जन की भावना समाज के लिए प्रेरक है, और ऐसे कार्य समाज की उन्नति का आधार बनते हैं।

भामाशाह परिवार ने जताया आभार
शिलान्यासकर्ता परिवार की ओर से भीखमचंद पुगलिया ने कहा कि समाजोपयोगी कार्य आत्मिक संतोष देते हैं। नगरवासियों के सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद से यह कार्य संभव हो सका। विमल कुमार पुगलिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सबके प्रति आभार प्रकट किया। सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने भवन को समाज के लिए उपयोगी बताया।

स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मान
मंच पर मौजूद विधायक, राज्यमंत्री, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया व अन्य वरिष्ठजनों ने शिलान्यासकर्ता दंपती को सभा की ओर से रजत निर्मित नमस्कार महामंत्र प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

सभा के निवर्तमान अध्यक्ष विजयराज सेठिया ने स्वागत भाषण दिया, जबकि मंत्री प्रदीप पुगलिया ने आभार ज्ञापन किया। मंच संचालन राजू हीरावत ने किया।

साध्वियों ने सुनाया नमस्कार महामंत्र
कार्यक्रम की शुरुआत में साध्वी सेवा केंद्र की व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री एवं डॉ. साध्वी परमप्रभा ने शिलान्यास स्थल पर पहुंचकर नमस्कार महामंत्र का सस्वर पाठ किया। उनके प्रति सभी ने आभार व्यक्त किया।

गणमान्यजन रहे उपस्थित
समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी रामदेव बोहरा, साहित्यकार श्याम महर्षि, तुलसीराम चौरड़िया, महावीर माली, डॉ. चेतन स्वामी, डॉ. के. के. व्यास, जगदीश स्वामी, ठाकरमल कुम्हार, कमल कुमार नाई, हेमराज पुगलिया, भीकमचंद पुगलिया (जयपुर), राजकुमार पुगलिया, भँवरलाल भोजक, सूर्यप्रकाश गांधी, पांचीलाल सिंघी, महेंद्र कुमार मालू, तोलाराम मारु, एडवोकेट ललित मारु, पार्षद पवन उपाध्याय, चंद्रप्रकाश सेठिया, सत्यनारायण स्वामी (अणुव्रत समिति) सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights