Nature Nature

एक पेड़ माँ के नाम : हरियाली अमावस्या पर स्कूलों में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Nature

समाचार गढ़ 25 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़। हरियाली अमावस्या के अवसर पर मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान एवं शिशु भारती पब्लिक स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधे रोपे।

निदेशक ढूकिया ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए निरंतर पौधारोपण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक है, बल्कि भावनात्मक रूप से भी हमें प्रकृति से जोड़ता है।

शिशु भारती स्कूल के प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्धबाना ने कहा कि आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की गंभीर समस्या से जूझ रहा है और पर्यावरण निरंतर दूषित हो रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की आवश्यकता बन गया है।

विद्यालय के एमडी उदय सिंह ढूकिया ने कहा कि आज का लगाया हुआ पौधा जब एक विशाल वृक्ष बनेगा, तो आने वाली पीढ़ियां उससे लाभान्वित होंगी। यह एक स्थायी योगदान है, जो प्रकृति और समाज दोनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं आसपास के मोहल्ले के निवासी भी उपस्थित रहे। मोहल्लेवासियों ने निदेशक प्यारेलाल ढूकिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और सभी ने अपने-अपने घरों में पौधा लगाने का संकल्प लिया।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights