Nature Nature

नेशनल हाईवे पर हादसा: बाइक सवार दो युवक घायल, हेलमेट ने बचाई जान

Nature

समाचार गढ़ 25 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़-बीकानेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर गांव सातलेरा के बस स्टैंड के पास अभी-अभी एक सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के गांव सातलेरा बस स्टैंड के नजदीक रतनगढ़ से बीकानेर की ओर जा रहे दो बाइक सवार एक पशु से टकराकर घायल हो गए।

हादसा होते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को संभालते हुए “आपनो गांव सेवा समिति” श्रीडूंगरगढ़ की क्विक एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को श्रीडूंगरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

सड़क पर पशु से बाइक टकराने पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक सवार दोनों युवकों के हाथ-पैरों में चोटें आई हैं। घायल दोनों युवक सिधमुख क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, जो पेपर देने के लिए बाइक पर सवार होकर बीकानेर जा रहे थे।

गनीमत रही कि दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। बाइक की जोरदार टक्कर से गाय के पैर में भी फ्रैक्चर हो गया। घायल गाय की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने गौ सेवा समिति की एंबुलेंस को भी सूचना दी है।

Related Posts

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights