Nature Nature

आज श्रीडूंगरगढ़ में होगी ब्राह्मण बंधुओं की महत्वपूर्ण सभा, यज्ञ सम्राट स्वामी श्री प्रखर जी महाराज की अध्यक्षता में होगा आयोजन

Nature

आज श्रीडूंगरगढ़ में होगी ब्राह्मण बंधुओं की महत्वपूर्ण सभा, यज्ञ सम्राट स्वामी श्री प्रखर जी महाराज की अध्यक्षता में होगा आयोजन

समाचार गढ़, 14 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। विप्र फाउंडेशन श्रीडूंगरगढ़ इकाई द्वारा आज मंगलवार शाम 4:30 बजे माता जी मंदिर, आडसर बास में ब्राह्मण बंधुओं की एक विशेष सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह सभा यज्ञ सम्राट स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के सान्निध्य में आगामी वर्ष मार्च से अप्रैल 2026 के मध्य पुष्कर स्थित गायत्री शक्तिपीठ (मणिगंधक पीठ) पर होने वाले 200 कुण्डीय शत (100) गायत्री पुरुषोत्तम महायज्ञ की तैयारी को लेकर रखी गई है।

कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि यह यज्ञ विश्व शांति, आतंकवाद के शमन तथा विविध प्रकार के उत्पीड़न से मुक्ति हेतु संपन्न किया जाएगा। इस पवित्र उद्देश्य की पूर्ति के लिए ब्राह्मण बंधुओं के सहयोग से यह आयोजन सफल हो सकेगा। इसी उद्देश्य से श्री प्रवर जी महाराज के सान्निध्य में श्रीडूंगरगढ़ में यह बैठक रखी गई है, ताकि आयोजन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जा सके।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी विप्र बंधुओं से विनम्र निवेदन किया है कि वे राष्ट्र निर्माण और विश्व कल्याण के इस अभियान में सहभागी बनें और समय पर उपस्थित होकर सभा को सफल बनाएं। विधायक ताराचंद सारस्वत एवं नगर पालिका चेयरमैन मानसुख शर्मा ने भी विप्र बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

संपर्क सूत्र:
आईदान आईदान धनेरू – 9928170618
एड. प्रवीण पालीवाल – 9509996073
पं. कैलाश आसोपा – 9829804695
रजत आसोपा – 9929007748
मांगीलाल तावनियाँ – 9001439027
देवकिशन खंडेलवाल – 7229962055
पवन उपाध्याय – 9828623931
रमेश शर्मा – 9509358891
नौरतमल तावनियाँ – 9929273774

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights