Nature Nature

चार दिन से कब्र में दफ्न वृद्ध जिंदा निकला, पास से गुजर रही पुलिस चीख सुनकर कराई थी खुदाई

Nature

सामाचार गढ़, 18 मई, श्रीडूंगरगढ। यह हैरान कर देने वाली खबर यूरोप से सामने आई है, मल्डोवा में पुलिस ने चार दिन से कब्र में दबे वृद्ध को जिंदा निकाला है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब क्षेत्र में पुलिस एक 74 साल की महिला की मौत के मामले में जांच कर रही थी. छानबीन के दौरान पुलिस को किसी के चीखने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पुलिस ने संदेह होने पर आवाज आने वाली जगह की खुदाई कराई. कब्र से जिंदा वृद्ध के निकलने के बाद जो देखा वह देखता ही रह गया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिस वृद्ध की जान बचाई गई है, उसकी उम्र 62 साल बताई जा रही है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वृद्ध महिला की मौत के बाद उसके रिश्तेदार के गांव में पुलिस छानबीन करने पहुंची थी. पुलिस को संदेह था कि उसके रिश्तेदार ने ही महिला की हत्या की है. इसी मसले में पुलिस कब्र वाले गांव में पहुंची थी.

कब्र के अंदर बुजुर्ग ले रहा था सांसें

जब पुलिस गांव में तलाशी ले रही थी, तभी पुलिस वालों को जमीन के अंदर से चीखने की आवाज सुनाई दी. संदेह होने पर पुलिस आवाज आने वाली जगह की मिट्टी हटवाई तो उसमें से एक वृद्ध निकला, जिसकी सांसें चल रही थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक गढ्ढे में वृद्ध को रखकर उसके ऊपर लकड़ी रखी गई थी और मिट्टी से ढक दिया गया था, लेकिन किसी तरह से वृद्धि को ऑक्सीजन पहुंच रही थी, जिसकी वजह से वह चार दिनों से जिंदा था.

पुलिस को किशोर पर महिला की हत्या का संदेह
चार दिन से बंद होने के बावजूद जिंदा रहने को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं. कब्र से निकलने के बाद वृद्ध ने बताया कि विवाद के बाद एक किशोर ने उसको कब्र में बंद कर दिया था. बंद करने से पहले उसने वृद्ध पर चाकू से हमला भी किया था. कब्र से निकलने के बाद वृद्ध काफी कमजोर दिख रहा था. अब पुलिस को आशंका है कि वृद्ध को जमीन में जिंदा दफ्न करने वाला किशोर महिला की हत्या में शामिल हो सकता है. संदिग्ध किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन युवक महिला की हत्या से अपने को अलग बता रहा है.

  • Related Posts

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। नेपाल के गोरखा जिले में रविवार, 11 अक्टूबर की सुबह बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। मलबे और तेज बहाव के…

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों और पुलिस कार्रवाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। रविवार, 11 अक्टूबर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights