Nature Nature

भूमि विवाद में घर में लगाई आग, मारपीट करते हुए की बदसलूकी की, थाने में मुकदमा दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 18 मई, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव मोमासर के 40 वर्षीय श्रवणराम पुत्र चूनाराम सांसी ने इसी गांव के निवासी दौलतराम पुत्र बुधाराम सांसी, दौलतराम की पत्नी काली व रेशमी पत्नी बाबूलाल सांसी के खिलाफ घर मे आग लगाने, मारपीट व बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह और उसकी पत्नी सरोज गांव में ही किसी आयोजन में खाना खाने गए थे। पीछे से दोपहर 2 से 3 बजे के बीच आरोपी काली और रेशमी ने उसके घर में आग लगा दी। परिवादी के माता-पिता मौके पर पहुंचे और दंपती को सूचना दी। दंपती भी मौके पर पहुंचे और झोंपड़े में बंधी 15-20 बकरियां खोल कर बाहर निकाली। तभी आरोपी दौलतराम सांसी शराब के नशे में मौके पर आया और परिवादी की पत्नी के साथ बदसलूकी करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे गालियां देते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पत्नी के गले में पहना सोने का मादलिया छीनकर ले गया। परिवादी ने बताया कि दौलतराम व उसके पिता बुधाराम, माता मैनादेवी के साथ उनका जमीन को लेकर पुराना विवाद है। जिसकी रंजिश में उसने आग लगवा दी जिससे उसे बड़ा नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मलकीतसिंह को दी है।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights