Nature Nature

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में आजीविका का मजबूत आधार बना पशुपालन, सरकार कर रही पशुपालकों के हित में काम — जोराराम कुमावत

Nature

समाचार गढ़ 1 जून 2025 पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राजस्थान के ग्रामीण और रेगिस्तानी क्षेत्रों में पशुपालन न केवल रोजगार का प्रमुख साधन है, बल्कि यह क्षेत्र आर्थिक और सामाजिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि राजस्थान देश का दूसरा सबसे बड़ा पशुधन उत्पादक राज्य है और यहां के लोग दूध, मांस, बाल और फर के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहे हैं।

पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव रोजड़ा में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए श्री कुमावत ने कहा कि पशुपालन अब स्टार्टअप के रूप में भी उभर रहा है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की हर समस्या का समाधान करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने बताया कि पशुओं को समय पर इलाज मिल सके, इसके लिए प्रदेश में 536 मोबाइल वेटनरी यूनिट्स की शुरुआत की गई है। पशुपालक इन मोबाइल वैन को अपने घर बुलाकर निशुल्क इलाज की सुविधा ले सकते हैं।

इसके अलावा सरकार पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर भर्तियां भी कर रही है। इसमें 724 पशु चिकित्सा अधिकारियों, 5934 पशुधन परिचरों और 2041 पशुधन सहायकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने सभी पशुपालकों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights