Nature Nature

विश्व हिंदू परिषद की समीक्षा बैठक में बजरंग दल की नई कार्यकारिणी की घोषणा, धर्म जागरण पर दिया गया बल

Nature

समाचार गढ़ 21 जून 2025 श्रीडूंगरगढ़। विश्व हिंदू परिषद की समीक्षा बैठक 20 जून की शाम 6:30 बजे नानुदेवी चांडक विद्या मंदिर में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत आए हुए अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद सत्संग प्रमुख तिलोक प्रजापत ने सामूहिक विजय महामंत्र का उच्चारण कराया।

बैठक में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, जिलामंत्री सतीस झंवर, विभाग मंत्री विनोद सेन, प्रांत प्रचारक ललित पालीवाल, परिषद संरक्षक भंवरलाल दुगड़, आरएसएस खंड संचालक आशाराम पारीक शामिल रहे।

बीकानेर से पधारे प्रचार मंत्री विनोद सेन, प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी और बजरंग दल जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत ने बजरंग दल की प्रखंड व नगर कार्यकारिणी की घोषणा की।

प्रखंड कार्यकारिणी में दायित्व:

संयोजक: महेन्द्र राजपूत

सह-संयोजक: पवन कुमार व्यास

मिलन प्रमुख: शौरभ दुगड़

नगर कार्यकारिणी में दायित्व:

संयोजक: श्याम सुंदर तिवाड़ी

सह-संयोजक: दुर्गेश मारू

बालोपासना प्रमुख: मोहित बोर्ड

मिलन प्रमुख: श्याम सुंदर सारस्वत

नगर उपाध्यक्ष (विहिप): रविकांत सैनी

प्रमुख वक्तव्यों में रखे गए विचार:

प्रांत प्रचार टोली प्रमुख ललित पालीवाल ने अपने संबोधन में लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे गंभीर मुद्दों पर सतर्क रहने की आवश्यकता जताई। विनोद सेन ने संपूर्ण हिंदू समाज से एकजुट होकर सनातन धर्म की सेवा करने और सभी सनातनियों को प्रातः-सांय मंदिरों में नियमित रूप से जाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने बीते एक वर्ष में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में परिषद द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। खंड संचालक आशाराम पारीक ने शाखाओं में नियमित भागीदारी और शिविरों में सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया। बैठक के अंत में संरक्षक भंवरलाल दुगड़ ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

बैठक में उपस्थित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता व सदस्य: नगर अध्यक्ष लाल सिंह राजपूत, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, मुकेश प्रजापत, प्रशासन प्रमुख फतेह सिंह जांगिड़, भूषण करवा, उपाध्यक्ष अशोक नाई, पूर्णमल स्वामी, धर्म जागरण प्रमुख अशोक बेद, मंत्री मनीष नोलखा, दीपक सेठिया।

दुर्गावाहिनी से: लक्ष्मी सुथार, भूमि पांडिया, आरती रेगर, भाग्यश्री सोनी, पूजा रेगर
मातृशक्ति से: भगवती पारीक, मीना मारवणी, मीनाक्षी डागा

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Related Posts

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights