Nature Nature

राजस्थान सरकार का एक और तोहफा, अब इस भर्ती में बढ़ाया गया महिला आरक्षण का कोटा

Nature

समाचार गढ़, 19 जून, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में पहला पूर्ण बजट पेश करने से पहले प्रदेश की भजनलाल सरकार ने बीजेपी संकल्प पत्र में किए गए एक और वादे को पूरा कर दिया है। इसका फायदा सीधे तौर पर महिलाओं को होने वाला है। क्योंकि राज्य सरकार ने थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के बाद अब पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण को बढ़ाने का ऐलान किया है, जो महिलाओं के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

अब महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण
वर्तमान में राजस्थान पुलिस डिपार्टमेंट में महिलाओं की संख्या सिर्फ 10 फीसदी है। इस संख्या को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण को 30 फीसदी से बढ़ाकर 33 फीसदी कर दिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण 30% से बढ़कर 50% तक करने की घोषणा की थी, जिसके बाद से प्रदेश की महिलाओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 270000 से अधिक पद हैं. इनमें करीब 60000 पद खाली पड़े हैं, जिन पर भर्ती होनी है। प्रदेश में अगर 60000 थर्ड ग्रेड शिक्षक की भर्ती हो तो 30000 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

पहले पूर्ण बजट में भी कई ऐलान संभव
दरअसल, राज्य सरकार का फोकस महिलाओं से संबंधित योजनाओं पर ज्यादा है। इससे पहले सरकार ने उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को भी ₹450 में सिलेंडर देने का फैसला लागू कर चुकी है और अब शिक्षा के क्षेत्र में घोषणा और फिर पुलिस भर्ती में महिलाओं का आरक्षण कोटा बढ़ने से महिलाएं काफी उत्साहित हैं। 10 जुलाई को भजनलाल सरकार अपना पहला पूर्ण बजट भी पेश करने जा रही है, जिसमें महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान हो सकते हैं।

  • Related Posts

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को 700 किलो से अधिक नकली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

    1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights