Nature Nature

हार्ट की हर बीमारी का काल है ये उपाय, दिल तक नहीं पहुंचेगा कोलेस्ट्रॉल से लेकर प्लाक तक कोई गंदा पदार्थ

Nature

समाचार गढ़, 19 जून, श्रीडूंगरगढ़। दिल को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। पुरुषों में यह खतरा अधिक होता है। साथ ही डायबिटीज इसे और ज्यादा बढ़ा देती है। अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर की बताई ये डाइट लें।

हार्ट डिजीज का काल
हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटिज एवं हाई कोलेस्ट्राल के कारण हार्ट डिजीज होती है। इसका पुरुषों को अधिक खतरा होता है। पुरुष अगर खाने-पीने का ध्यान दें तो इन बीमारियों से बच सकते हैं।

पूरा परिवार इतना तेल खाए
पूरे परिवार का एक वक्त का खाना सिर्फ एक चाय की चम्मच के बराबर तेल में बनना चाहिए। इस तरह दिन में केवल तीन चाय की चम्मच तेल का सेवन पूरा परिवार करेगा। इस तरह कोई भी तेल दिल व शरीर के लिए फायदेमंद रहता है।

इतना नमक है काफी
एक्स्ट्रा नमक के इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए चाहे वो सलाद के उपर हो या फिर प्लेट में अलग से। जो नमक खाना बनाने में इस्तेमाल होता है उतना नमक हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है क्योंकि शरीर को उसकी जरूरत होती है। इसके अलावा हमें हमेशा नाॅर्मल सफेद नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। काला नमक, सेंधा नमक या किसी अन्य प्रकार के नमक के इस्तेमाल से शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है।

चपाती-चावल कम करके खाएं ये चीज
हमें हर चीज खानी चाहिए पर सही मात्रा में, किसी भी चीज का अधिक मात्रा में इस्तेमाल हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है। रोज के खाने में चपाती और चावल की मात्रा कम करके फल, सलाद एवं दाल की मात्रा बढ़ानी चाहिए। इसके बढ़ाने से एक तो मिनरल और न्यूट्रिशन अच्छा मिलता है दूसरा फाइबर अच्छा मिलता है जिससे पेट भी ठीक रहता है और हार्ट से संबधित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

चीनी और वजन पर दें ध्यान
वजन कंट्रोल रखने के लिए जितना आप खाते हैं उसकी मात्रा का 70 प्रतिशत ही खाना चाहिए। जब आप टेबल से उठे तो थोड़ी भूख लगी रहनी चाहिए। इसी तरह हम अपने शरीर का वजन नियंत्रित रख सकते हैं। इसके अलावा हमें चीनी का कम मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए इसके अधिक इस्तेमाल से डायबिटीज का खतरा रहता है और डायबिटीज होने से दिल के मरीज होने को खतरा काफी बढ़ जाता है।

साबुत अनाज
मुताबिक ओट्स, किनोआ, ब्राउन राईस जैसे साबुत अनाज में काफी ज्यादा फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल घटाकर हृदय रोग का जोखिम कम करता है। फाइबर से वजन नियंत्रित रहता है और पेट भरा हुआ महसूस होता है।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights