Nature Nature

लेखक बनने में विलम्ब हो, लेकिन पाठक बनने के लिए अविलंब तैयार हो जाओ – डॉ चेतन

Nature

पाठक बनने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए

समाचार-गढ़, 3 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुस्तकालय में आयोजित लेखन प्रशिक्षण कार्यशाला में नव लेखकों से प्रशिक्षक डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि भले ही लेखक बनने में विलम्ब हो, लेकिन पाठक बनने के लिए अविलंब तैयार हो जाओ। पाठक को ही पता होता है कि अच्छा और प्रभावी लेखन कैसा होता है। पुस्तकें दोहरा लाभ देती हैं। एक ओर वे पाठक की संवेदनाओं को जगाकर उसे अच्छा इन्सान बनाती है दूसरी ओर भौतिक जीवन में प्रगति के मार्ग खोलती हैं। उन्होंने कहा कि जो स्कूल बच्चों को पुस्तकालयों से नहीं जोड़ते, विद्यार्थियों को केवल पाठ्य-पुस्तकों तक सीमित रखते हैं, वे उनकी पूर्ण बौद्धिक विकास नहीं चाहते। चौंकानेवाला तथ्य है कि एक प्रतिशत से भी कम बालक पुस्तकों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। निन्यानबे प्रतिशत बालक विभिन्न विषयों की पुस्तकों के बारे में अनभिज्ञ रहते हैं। पुस्तकालयों में पुस्तकों के दीमक लगती रहती है। आज का अध्यापक भी पुस्तकों से सर्वथा दूर है।
नव लेखन विद्यार्थियों को साहित्यकार डाॅ मदन सैनी ने भी लिखने के प्रत्यक्ष गुर सिखाए। मेरे जीवन की अविस्मरणीय घटना विषय पर विद्यार्थी निबंध लिखकर लाए।

  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights