Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण हुआ शुरू, प्रधान व पालिका नेता प्रतिपक्ष अन्य रही मौजूद

Nature

समाचार-गढ़, 6 सितम्बर 2923। श्रीडूंगरगढ़ में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्रारंभ। महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत श्रीडूंगरगढ़ में ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जिसके अंतर्गत 60 महिलाओं ने प्रशिक्षण ज्वाइन किया। केंद्र निर्देशिका रेशमा वर्मा ने बताया कि पिछले कई सालों से गांव-गांव में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रशिक्षण सिलाई कढ़ाई ब्यूटी पार्लर आदि के सेंटर चलाए जा रहे हैं जिससे कि महिलाएं अपने ही गांव और एरिया में रहकर शिक्षण और रोजगार शुरु कर सकें। कार्यक्रम में पधारे विशेष अतिथि रेशमा वर्मा निर्देशिका महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र पंचायत समिति प्रधान सावित्री देवी गोदारा, नेता प्रतिपक्ष अंजु पारख नंदिनी बिहानी रेलवे विभाग तथा मधु मेहता, प्रियंका, अलका इन सभी का स्वागत परी ब्यूटी संचालिका ललिता प्रजापत ने माला व शॉल ओढ़ाकर किया। ललिता प्रजापत ने महिलाओं को प्रशिक्षण की जानकारी दी। अंजू ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को बताया कि घर में काम के अलावा आत्मनिर्भरता की ओर अपने जरूर कदम बढ़ाने हैं और प्रशिक्षण लेने के बाद रोजगार भी शुरू करना है। घर पर नहीं बैठना क्योंकि मेहनत और लगन से सीखा हुआ और सर्टिफिकेट प्रशिक्षण आपको किसी भी संस्था में रोजगार दिला सकता है। इसमें वर्मा ने महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ स्वास्थ और स्वच्छता पर ध्यान देने पर भी चर्चा की। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि मासिक धर्म के दौरान किस तरह से स्वच्छता पर ध्यान देना अत्यावश्यक है और बताया कि परिवार की हर महिला स्वस्थ तो पूरा परिवार और समाज भी स्वस्थ हैं इसी के साथ कार्यक्रम में पधारे लगभग 60 के करीब महिलाओं को महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र की ओर से नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरण किए गए और इसी के साथ कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का ललिता प्रजापत ने आभार और धन्यवाद दिया।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights