Nature Nature

सरकारी कर्मचारियों के लिए भजनलाल सरकार ने 9 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

Nature

समाचार गढ़, 28 जून, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपना पहला पूर्ण बजट पेश करने से पहले राज्य कर्मचारियों को बढ़ा तोहफा दिया। शुक्रवार को छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9 फीसदी बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो गया, जिसमें महंगाई भत्ता 230 फीसदी से बढ़कर 239 फीसदी करने का ऐलान किया गया है। 1 जनवरी 2024 से होगा लागू यह बदलाव 1 जनवरी 2024 से लागू माना जाएगा। ऐसे में 1 जनवरी से लेकर 29 फरवरी की अवधि के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की राशि राजस्थान सरकारी सेवक सामान्य भविष्य निधि नियम, 2021 के प्रावधानों के अनुसार जीपीएफ खाते में जमा की जाएगी। इसके साथ ही नकद भुगतान 01 मार्च से स्वीकार्य होगा अर्थात मार्च, 2024 माह का वेतन 1 अपैल 2024 को देय होगा।

अक्टूबर में हुई थी 4% की बढ़ोतरी

इससे पहले 31 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव से पहले भजनलाल सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था। इससे 8 लाख से अधिक कर्मचारी और 4 लाख पेंशनरों को सीधा लाभ मिला था। इसके साथ ही कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का रास्ता भी साफ हो गया था। उस वक्त राजस्थान में आचार संहिता लागू थी, जिसके चलते सरकार ने निर्वाचन विभाग की अनुमति के लिए यह प्रस्ताव भेजा था। विभाग ने इसे मंजूरी दे दी तब ही वित्त विभाग के आदेश जारी कर राज्य कर्मचारियों को खुशखबरी दी थी। 3 जुलाई से विधानसभा का सत्रबताते चलें कि 3 जुलाई से राजस्थान विधानसभा का दूसरा सत्र शुरू होने जा रहा है। इस दौरान 10 जुलाई को राजस्थान की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमार भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही हैं। ऐसे में राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9 बढ़ोतरी का ऐलान काफी बड़ा है। इससे कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।

  • Related Posts

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights