Nature Nature

लूणकरणसर से बड़ी खबर: कालवास गांव में पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी

Nature

समाचार गढ़ 21 जनवरी 2026 लूणकरणसर क्षेत्र के कालवास गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही मकान में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और बाद में स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान धनपत राम और उनकी पत्नी जीतो के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे। जब परिजन बुधवार सुबह घर पहुंचे तो धनपत राम का शव फंदे से लटका मिला, जबकि कमरे में जीतो का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में जमेगा चंग का रंग, होगा महोत्सव, व्यापारियों में उत्साह

श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में जमेगा चंग का रंग, होगा महोत्सव, व्यापारियों में उत्साह। समाचार गढ़ 25 फरवरी 2026। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित पुराने बस स्टैंड पर 28…

मदर केडी ग्रुप स्कॉलरशिप प्रतियोगिता 3 अप्रेल को, 100 प्रतिशत मिलेगी स्कॉरशिप, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग, पढ़े पूरी खबर

मदर केडी ग्रुप स्कॉलरशिप प्रतियोगिता 3 अप्रेल को, 100 प्रतिशत मिलेगी स्कॉलरशिप, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग, पढ़े पूरी खबर समाचार गढ़, 25 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights