Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर, श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के 15 विद्यालय उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। प्रदेश के बजट 2022-23 में की गई घोषणा की क्रियान्वयन के क्रम में शिक्षा विभाग द्वारा श्रीडूंगरगढ विधानसभा क्षेत्र के 15 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत किया गया है। जिसमें एक बालिका विद्यालय भी शामिल है। इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल महिया ने जानकारी दी है। विधायक महिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई बजट घोषणा के क्रियान्वयन के क्रम में शिक्षा विभाग द्वारा श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 14 विद्यालयों को उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत कर दिया गया है। यह विद्यालय सत्र 2022-23 से संचालित होंगे, जिससे विद्यार्थियों को अपने गांव के ही विद्यालय में पढ़ने की सुविधा मिलेगी।
विधायक महिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बाना गांव की राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय को 12वीं तक क्रमोन्नत करने के अलावा गांव डेलवां, अमृतवासी, भोजास, केऊ पुरानी, लाखनसर, लिखमीसर दिखणादा, लोडेरां, नोसरिया, सातलेरां, सोनियासर गोदारान, बनियां, बीदासरिया, सोवा व मेऊसर के माध्यमिक विद्यालयों की उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नति के आदेश हो गए हैं। इन विद्यालयों की क्रमोन्नति पर क्षेत्रीय विधायक महिया ने क्षेत्रवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    समाचार गढ़ 17 जून 2026 भीलवाड़ा। पश्चिमी राजस्थान के बाद अब मेवाड़ क्षेत्र में भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना…

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    समाचार गढ़ 16 जून 2026। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव समाप्त होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में तेल-गैस जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights