Nature Nature

बड़ी खबर! जलदाय विभाग की लापरवाही से आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़!

Nature

समाचार गढ़, 13 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की प्रताप बस्ती (बिग्गा बास) में रविवार सुबह जलदाय विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुबह करीब 6 बजे दी गई जल सप्लाई के दौरान घरों में जो पानी आया, वह अत्यंत दूषित था। पानी में कीड़े-लट्टे तैरते नजर आए और तेज दुर्गंध फैल गई। लोगों का कहना है कि इस गंदे पानी के कारण उनके घरों के कुंडों में पहले से भरा साफ पानी भी खराब हो गया, जिससे पूरा क्षेत्रीय जल अब पीने योग्य नहीं रहा। स्थानीय निवासियों ने जलदाय विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से पानी की गुणवत्ता बेहद खराब आ रही है और इसकी शिकायत कई बार विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूषित पानी से पेट और आंतों के संक्रमण, त्वचा रोग, टायफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से तुरंत जल सैंपल की जांच करवाने, दोषियों पर कार्रवाई करने और प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ जल की व्यवस्था की मांग की है।

  • Related Posts

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश में आज शाम 6 बजे कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिससे लोग कुछ देर के लिए चौंक सकते हैं। राज्य के सभी…

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी जिला साइबर थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights