Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ व दंत चिकित्सक नहीं, मरीज परेशान, चौरड़िया ने की शीघ्र नियुक्ति की मांग

Nature

समाचार गढ़, 13 अक्टूबर श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में लंबे समय से स्त्री रोग विशेषज्ञ व दंत चिकित्सक के पद रिक्त चल रहे हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता की इस गंभीर समस्या को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चौरड़िया ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर को पत्र लिखकर शीघ्र नियुक्ति की मांग की है।

चौरड़िया ने पत्र में उल्लेख किया कि श्रीडूंगरगढ़ तहसील का यह अस्पताल क्षेत्र का सबसे बड़ा सरकारी चिकित्सालय है, जहाँ प्रतिदिन हजारों मरीज उपचार के लिए आते हैं। किंतु स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनिक डॉक्टर) और दंत चिकित्सक की अनुपलब्धता के कारण विशेषकर महिलाओं को प्रसव जैसी गंभीर स्थितियों में बीकानेर या अन्य स्थानों की ओर रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें शारीरिक, मानसिक व आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक एवं जनहित के विपरीत है, अतः प्रशासन को तत्काल दोनों चिकित्सकों की नियुक्ति कर आमजन को राहत प्रदान करनी चाहिए।

  • Related Posts

    RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार: न सस्ते होंगे लोन, न घटेगी EMI

    महंगाई और वैश्विक अनिश्चितता के बीच RBI का बड़ा फैसला, होम-कार लोन की ब्याज दरों में फिलहाल नहीं मिलेगी राहत समाचार-गढ़ 5 अगस्त, 2026। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी…

    Share Market Crash: 4 दिन की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 210 अंक टूटा; निवेशकों के ₹2.90 लाख करोड़ डूबे, CAS सिस्टम से बढ़ी उलझन

    समाचार-गढ़ 4 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में लगातार चार कारोबारी सत्रों की तेजी मंगलवार को थम गई। बीएसई सेंसेक्स 210.08 अंक (0.27%) गिरकर 78,428.95 पर बंद हुआ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार: न सस्ते होंगे लोन, न घटेगी EMI

    RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार: न सस्ते होंगे लोन, न घटेगी EMI

    Share Market Crash: 4 दिन की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 210 अंक टूटा; निवेशकों के ₹2.90 लाख करोड़ डूबे, CAS सिस्टम से बढ़ी उलझन

    Share Market Crash: 4 दिन की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 210 अंक टूटा; निवेशकों के ₹2.90 लाख करोड़ डूबे, CAS सिस्टम से बढ़ी उलझन

    CUET में All india 40 वी रैंक, आदर्श स्कूल गुसाईंसर बड़ा के 5 विद्यार्थियों का JET में चयन, सलोनी शर्मा ने जिले में किया टॉप

    CUET में All india 40 वी रैंक, आदर्श स्कूल गुसाईंसर बड़ा के 5 विद्यार्थियों का JET में चयन, सलोनी शर्मा ने जिले में किया टॉप

    एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, कई यात्री और क्रू मेंबर्स घायल; दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग

    एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, कई यात्री और क्रू मेंबर्स घायल; दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग

    PoK चुनाव के बीच पाकिस्तान पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने जताई चिंता

    PoK चुनाव के बीच पाकिस्तान पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने जताई चिंता

    देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से 200 यात्री फंसे

    देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से 200 यात्री फंसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights