Nature Nature

राजस्थान में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट, आज इन जिलों में बारिश

Nature

समाचार गढ़, 29 जून, राजस्थान।  मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक मानसून दक्षिण-पश्चिमी व पूर्वी राजस्थान के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है। फिलहाल में मानसून की उत्तरी सीमा जैसलमेर, चूरू से होकर गुजर रही है। आगामी दो-तीन दिनों में राज्य के कुछ और भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। 29 जून से उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 29 जून से 2 जुलाई के दौरान जयपुर, भरतपुर संभाग के में कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर और जयपुर में बारिस के प्रबल आसार है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए है। उमस से लोग परेशान है। गर्मी से पारा चढ़ा हुआ है। 

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन मेघगर्जन, बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। जुलाई के पहले सप्ताह में दोबारा बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।सीकर में रिमझिम बारिश होते ही उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन दिन में सीकर व झुंझुनूं जिले में कहीं-कहीं बिजली गिरने, मेघ गर्जना के साथ भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

हाड़ौती अंचल में शुक्रवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह-शाम मौसम साफ रहा। दोपहर में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। बूंदी में भी बूंदाबांदी हुई। हिंडौली क्षेत्र में मरड़िया गांव में मेघ गर्जना के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्जन बकरियों की मौत हो गई। झालावाड़ जिले के पनवाड़ कस्बे में मूसलाधार बारिश हुई। सोजपुर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश का दौर चला।

  • Related Posts

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights