Nature Nature

बीकानेर के साहित्यकार रवि पुरोहित अन्तरराष्ट्रीय मानविकी पुरस्कार से पुरस्कृत

बीकानेर के साहित्यकार रवि पुरोहित अन्तरराष्ट्रीय मानविकी पुरस्कार से पुरस्कृत

सांगलिया में बाबा खींवादास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में हुआ सम्मान।

Nature

समाचार गढ़, 31 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। बाबा खींवादास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीकर, मानविकी बहु अनुशासनिक साहित्य शोध संस्थान, रावतसर और चिंतन प्रकाशन कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में सांगलिया में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में बीकानेर के साहित्यकार रवि पुरोहित को अन्तरराष्ट्रीय मानविकी पुरस्कार से समादृत किया गया। भूमण्डलीकृत वैश्वीकरण के संदर्भ में भारतीय संस्कृति का बाजारीकरण विषय पर आहूत संगोष्ठी केे उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर श्री श्री 108 श्री ओमदासजी महाराज, कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के आयुक्त डॉ. ओ.पी. बैरवा, एससीएसटी आयोग के
अध्यक्ष राज्यमंत्री श्री राजेन्द्र कुमार नायक ने मानविकी बहु अनुशासनिक साहित्य शोध संस्थान का वर्ष 2025 का अन्तरराष्ट्रीय मानविकी पुरस्कार सामाजिक, साहित्यिक, शोधात्मक एवं सम्पादित क्रियान्वित विशिष्ट सेवाओं एवं उपलब्धियों के आधार पर पुरोहित को प्रदान किया।
इंटरनेशनल पोइटिक प्रोजेक्ट पॉलेण्ड में वर्ष 2017-18 में भारतीय का प्रतिनिधित्व कर चुके साहित्यकार पुरोहित इससे पूर्व भी साहित्य अकादमी, दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर, राजस्थान सरकार, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, कोलकाता, रोटरी क्लब, हिन्दी साहित्य संसद, चूरू, महेन्द्र जाजोदिया पुरस्कार, दिल्ली सहित देश-विदेश की अनेक संस्थाओं से सम्मानित-पुरष्कृत हो चुके हैं।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights