Nature Nature

बीकानेर की लेखन परंपरा समृद्ध, आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवाओं पर: जिला कलक्टर

Nature


दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न
समाचार गढ़, बीकानेर, 24 अप्रैल। राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेला रविवार को संपन्न हुआ। दूसरे दिन जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इसका अवलोकन किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि अच्छी पुस्तकें हमारी मार्गदर्शक होती हैं। पुस्तक के माध्यम से एक लेखक अपने अनुभव और ज्ञान को पाठकों से समक्ष रखता है। इसके मद्देनजर हमें ज्ञानवर्धक पुस्तकें नियमित रूप से पढ़नी चाहिए। उन्होंने पुस्तकालय द्वारा आयोजित मेले को उपयोगी बताया। बीकानेर की लेखन परंपरा की सराहना की और कहा कि लेखन की इस समृद्ध परम्परा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवाओं पर है। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय का अवलोकन भी किया और यहां रखी गई पुस्तकें देखी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए अधिक से अधिक रेफरेंस किताबें यहां रखी जाएं। सहायक निदेशक (जनसंपर्क) और पुस्तकालय विकास समिति अध्यक्ष हरि शंकर आचार्य ने पुस्तकालय द्वारा साल भर के आयोजित किए जाने वाले प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित भी मौजूद रहे।
अंतिम सत्र में की ‘पुस्तक लेखन: ‘कल, आज और कल’ विषय पर चर्चा
पुस्तक मेले के अंतिम सत्र में ‘पुस्तक लेखन : कल, आज और कल’ विषय पर चर्चा की गई। सत्र के मुख्य अतिथि राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सचिव शरद केवलिया थे। अध्यक्षता राजकीय डूंगर महाविद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. बीबीएस कपूर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोइनुदीन कोहरी और खेल लेखक आत्मा राम भाटी मौजूद रहे। केवलिया ने कहा कि राजस्थान में वात परंपरा का अपना इतिहास है। यहां प्रचुर मात्रा में लिखित साहित्य भी है। डॉ. कपूर ने कहा कि पुस्तकों का कोई विकल्प नहीं होता। यह सदियों से ज्ञान के भंडार के रूप में जानी जाती हैं। कोहरी ने बीकानेर की लेखकीय संभावनाओं के बारे में बताया। भाटी ने कहा कि खेल और बाल लेखन में भी बीकानेर सिरमौर रहा है। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान मेले में भागीदारी निभाने वाले सभी प्रकाशकों का स्वागत किया गया।
इस दौरान डॉ. गौरी शंकर प्रजापत, डॉ. नितिन गोयल, ओमप्रकाश भादानी, कमल किशोर पारीक, केशव जोशी, रजनीश मोदी, महेंद्र प्रकाश, विकास पारीक, तेजकुमार शर्मा, आशीष पुरोहित, शौकत अली, कासिम बीकानेरी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights