Nature Nature

गुणों का खजाना है करेले का कड़वा जूस, शुगर से लेकर वजन तक रहता है कंट्रोल

Nature

समाचार गढ़, 17 दिसम्बर 2024। कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर करेला किसी औषधी से कम नहीं है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। करेले में मौजूद मॉमॉर्डिसिन और पोलिपेप्टाइड-पी नामक एक्टिव तत्व इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए खास बनाते हैं। यह कैलोरी में कम और डिटॉक्सिफाइंग गुणों से भरपूर होता है।
करेले का सेवन शरीर को टॉक्सिक पदार्थों को दूर करने में मदद करता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और पाचन को भी दुरुस्त बनाए रखता है। ऐसे में इसके जूस को नियमित पीने से शरीर को अनेक फायदे (Benefits of Karela Juice) मिल सकते हैं। यहां करेले का जूस पीने के फायदों के बारे में जानकारी दी गई है। आइए जानें।

ब्लड शुगर नियंत्रण
करेले का जूस नेचुरल रूप से इंसुलिन को एक्टिव करता है। इसमें मौजूद पोलिपेप्टाइड-पी और चारेंटिन ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है।

पाचन में सुधार
करेला फाइबर से भरपूर है, जो कब्ज, एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं को दूर करता है। यह पाचन एंजाइम को उत्तेजित करता है, जिससे खाने का सही से पाचन हो पाता है।

वजन घटाने में सहायक
करेले का जूस कैलोरी में कम और फाइबर से ज्यादा भरपूर होता है। यह भूख को नियंत्रित करता है और फैट मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

लिवर डिटॉक्सिफिकेशन
करेले का जूस लिवर को साफ करता है और बाइल जूस के उत्पादन को बढ़ाकर उसकी कार्यक्षमता में सुधार करता है। यह लिवर की बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद
करेले का जूस त्वचा को साफ और ग्लोइंग बनाता है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण एक्ने, पिंपल्स और अन्य स्किन इन्फेक्शन को कम करते हैं।

बालों की देखभाल
करेले का जूस बालों को पोषण देकर डैंड्रफ को कम करता है और बालों को स्ट्रॉन्ग और शाइनी बनाता है।

इम्यूनिटी मजबूत करता है
इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, जिससे शरीर किसी भी इन्फेक्शन से लड़ने में सक्षम होता है।

दिल की सेहत में सुधार
करेले का जूस कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

कैंसर से बचाव
करेले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद करते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Related Posts

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights