Nature Nature

भाजपा ने अपना घोषणा पत्र किया जारी, चुनाव वादे पिटारे में क्या-क्या, देखें

Nature

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे ‘संकल्प पत्र’ नाम दिया गया है। घोषणा पत्र में समृद्ध भारत, महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों के उत्थान पर विशेष फोकस किया गया है। घोषणा पत्र दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पर जारी किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सहित पार्टी के अनेक दिग्गज नेता मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार करना पड़ा है। इसका एक बड़ा कारण है। 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है। भाजपा के संकल्प पत्र में महिलाओं, गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों पर विशेष फोकस किया गया है।

PM मोदी के पांच बड़े वादे…

-गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना 2029 तक देने का वादा।
-70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज का वादा।
-मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 20 लाख रुपए की जाएगी।
-गरीबों को 3 करोड़ घर दिए जाएंगे।
-एक राष्ट्र, एक चुनाव और एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली शुरू की जाएगी।

बीजेपी के चुनाव वादे पिटारे में क्या-क्या

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू होगी

BJP Sankalp Patra: बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया है आयुष्मान भारत से पांच लाख का इलाज मुफ्त मिलता रहा है। आगे भी यह योजना जारी रहेगी। पारदर्शी परीक्षाओं से लाखों को रोजगार मिला। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू होगी। हर नागरिक को अच्छी शिक्षा लागू होगी।

युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी

BJP Sankalp Patra: बीजेपी ने मोदी की गारंटी में देशवासियों से वादा किया है कि युवाओं के लिए इनवेस्टमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप, खेल, हाई वेल्यू सर्विस और पर्यटन के लिए नए मार्ग खुलेंगे।

3 करोड़ लखपति दीदी योजना

बीजेपी के संकल्प पत्र में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाकर महिलाओं को सशक्त बनाने का वादा किया है। इस कल्याणकारी योजना के तहत महिलाओं के समूह को मदद दी जाएगी। साथ ही सर्वाइकल कैंसल, ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

किसानों से बीजेपी के वादे

BJP Sankalp Patra: बीजेपी के संकल्प में बीज से बाजार तक किसानों की आय पर फोक्स किया गया है। श्री अन्न को सुपर फूड में बदला जाएगा। नैनो यूरिया और प्राकृतिक खेती से जमीन की सुरक्षा की जाएगी। मछुआरों के लिए नाव का हीमा, सैटेलाइट द्वारा समय पर जानकारी को मजबूत किया जाएगा। सी वीड और मोदी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

मजदूर वर्ग को ई-श्रम योजना से मिलेगा लाभ

BJP Sankalp Patra: बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया है कि गिग वर्कर्स, टैक्सी ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर, घरों में काम करने वाले श्रमिक, माइग्रेंट वर्कर, ट्रक ड्राइवर और कुली सभी को ई-श्रम पर जोड़कर कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करेंगे।

भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर जाने का वादा

BJP Sankalp Patra: बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया है कि आगे विश्व भर में थिरुवल्लूवर कल्चर सेंटर के माध्यम से भारत की संस्कृति को विश्व में ले जाया जाएगा। भारत की क्लासिकल भाषाओं के अध्ययन की व्यवस्था को उच्च शिक्षण संस्थानों में किया जाएगा।

700+ एकलव्य स्कूल और टूरिज्म को बढ़ावा

BJP Sankalp Patra: बीजेपी ने मोदी की गारंटी के तहत वादा किया है कि हर वंचित वर्ग को वरीयता दी है। 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में घोषित किया जाएगा। एकलव्य स्कूल, पीएम जनमन, वन उत्पादों में वैल्यू एडिशन और इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। ओबीसी, एसी और एसटी समुदाय को जीवन के हर क्षेत्र में सम्मान दिया जाएगा।

विश्व भर में रामायण उत्सव मनाएंगे

BJP Sankalp Patra : बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में भारत को ग्लोबल हब बनाने और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। आगे विश्व भर में रामायण उत्सव मनाएंगे। अयोध्या का और विकास किया जाएगा।

वन नेशन वन इलेक्शन लागू होगा

BJP Sankalp Patra: बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया है कि भारतीय न्याय संहिता भी लागू होगी। वन नेशन वन इलेक्शन और कॉमन इलेक्टोरल रोल की भी व्यवस्था आएगी।

पीएम मोदी ने दी ये गारंटी

BJP Sankalp Patra : पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र का संक्षिप्त खाका जनता के सामने रखा। मोदी ने गारंटी देते हुए 3 करोड़ गरीबों को नए घर, घर-घर तक सस्ती गैस पाइपलाइन, पीएम सूर्यघर योजना के तहत बिजली बिल जीरो करने, मुद्रा योजना की सीमा 10 से 20 लाख तक बढ़ाने, दिव्यांग साथियों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता और ट्रांसजेंडर्स को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने का वादा किया है।

Related Posts

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights