Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा का विशाल किसान सम्मेलन, चौधरी, नागर एवं राहड़ ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, जिले भर के किसान नेता एवं भाजपा पदाधिकारी हुए शामिल

Nature

जयंत चौधरी ने लोकदल और भाजपा का बताया नाता एवं

जताया मोदी की गारंटियों में विश्वास
जिले भर के किसान नेता एवं भाजपा पदाधिकारी हुए शामिल

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 13 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल के समर्थन में श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में लोकदल के नेता एवं किसान केसरी चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री मनजिंदर सिंह राहड़, बिजनौर (उत्तर प्रदेष), सांसद मलूक नागर, भरतपुर विधायक जोगेंद्र गर्ग, लोकदल के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह ने केंद्र सरकार की कृषि एवं कृषक कल्याण योजनाओं एवं किसानों की आय दुगुनी करने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए लोकदल की तरफ से भाजपा प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन देने की खुले मंच से घोषणा की। मंचस्थ अतिथियों ने किसान केसरी चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजने एवं चौधरी चरण सिंह की किसान, पिछड़ों, दलितों एवं महिलाओं के उत्थान की नीतियों को लागू करने के लिए खुले मन से प्रसंशा की।


विशाल किसान सम्मेलन का शुभारंभ मंचस्थ अतिथि जयंत चौधरी, भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री मनजिंदर सिंह राहड़ (सिरसा), बिजनौर सांसद मलूक नागर, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ मील, भरतपुर विधायक डॉ. जोगेंद्र गर्ग, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष राम गोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपा लाल गेदर, लोकदल के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह, नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ चेयरमैन मानमल शर्मा का भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर लाल जांगिड़, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, जिला महामंत्री महेश मूढ़, नवरत्न घिंटाला, विनोद गिरी गुसांई, इमरान राईन, हेमनाथ जाखड़, श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, सही राम चौधरी, देहात मंडल अध्यक्ष, महेंद्र सिंह तवंर, रामेश्वर लाल पारीक, बजरंग लाल सारस्वत, छेलू सिंह शेखावत, महेश राजोतिया, जगदीश पारीक, कोडाराम भादू, गोवर्धन सिंह राजपुरोहित, राजेंद्र धिधाणियां ने साफा, शॉल एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
स्वागत भाषण में अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने भाजपा प्रत्याषी अर्जुन राम मेघवाल एवं विरोधी उम्मीदवार की व्यवहारिक तुलना करते हुए सहज ऊर्जावान एवं सबका साथ, सबका विकास के धेय से काम करने वाले लोक लाडले उम्मीदवार को चौथी बार रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का विष्वास दिलाया।


लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव को देश की दशा एवं दिशा तय करने वाला चुनाव बताते हुए भाजपा एवं लोकदल में वैचारिक समानता को किसान सम्मान, नारी सम्मान, दलितों एवं पिछड़ों के उत्थान के उदाहरणों से विस्तार से बताया।
जयंत चौधरी ने मरूधरा से लोकदल के पुराने रिश्तों को याद करते हुए अपने दादा चौधरी चरण सिंह एवं पिता चौधरी अजीत सिंह के साथ बीकानेर संभाग से जुड़े चौधरी कुम्भाराम आर्य, पूर्व सांसद चौधरी हरीराम, केंद्रीय मंत्री दौलतराम सारण के दौर को याद किया और बताया कि किसानों की व्यथा को किसी ने समझा है तो वह लोकदल है और लोकदल के स्वाभिमान की रक्षा किसी ने की है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी हैं। जयंत चौधरी ने कहा कि किसान केसरी चौधरी चरण सिंह के ग्रामीण विकास एवं नारी सम्मान की संकल्पना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर-नल जल, घर में शौचालय, गरीब कल्याण अन्न योजना से पूर्ण किया है।


जयंत चौधरी ने भाजपा प्रत्याषी माननीय अर्जुन राम मेघवाल की पगड़ी एवं वेशभूषा को संसद की प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए संसदीय कार्य मंत्री एवं वित्त राज्य मंत्री, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम, कला एवं संस्कृति मंत्री एवं विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में किये गये कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए मंत्री के बायोडाटा में बढ़ोतरी के लिए रिकॉर्ड मतों से जिताकर संसद भेजने की संयुक्त जिम्मेदारी लोकदल एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं पर डाली।


जयंत चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी का नाम लिये बिना उनके गुस्षैल व्यवहार पर टिप्पणी की, साथ ही कहा कि जो अपने जाति में पैदा होने को दुर्भाग्य माने वो देश व समाज का भला नहीं कर सकता। व्यवहार की कसौटी पर चयन बीकानेर की जनता को करना है और किसान सम्मेलन में किसान वर्ग की अपार भागीदारी यह दर्शा रही है कि जनता ने अर्जुन राम को जिताने का तो मन पहले ही बना लिया है। अब तैयारी जीत के रिकॉर्ड बनाने की है। जयंती चौधरी के भाषण में किसान एकता जिंदाबाद एवं चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।


भाजपा राष्ट्रीय मंत्री मनजिंदर सिंह रहाड़ (सिरसा) ने कांग्रेस व गांधी परिवार पर गरीबी हटाने, बेरोजगारी हटाने के नाम पर देष को 60 साल गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार द्वारा कृषि एवं कृषक कल्याण योजनाओं तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में मूंगफली बीज अनुसंधान केंद्र, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, फर्टिलाइजर, सोलर हब, रेलवे इलेक्ट्रीफिकेषन एवं एक्सप्लेसिव उद्योग हब के कार्य गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल को 5 लाख वोटों से जिताने का आह्वान किया।
बिजनौर सांसद मलूक नागर ने मोदी सरकार द्वारा किसान केसरी चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजने के साथ ही किसानों की आय दुगुनी करने के स्थाई प्रयासों हेतु आभार जताते हुए किसान, पिछड़ों, मजदूरों, दलितों, वंचितों एवं महिलाओं के हितों की रक्षा हेतु फिर एक बार मोदी सरकार का आह्वान किया।


भाजपा लोकसभा प्रत्याषी अर्जुन राम मेघवाल ने अपना उद्बोधन मोदी फेर आसी गीत से प्रारम्भ करते हुए केंद्र सरकार द्वारा धारा-370 हटाने, पाकिस्तान के कब्जे वाले कष्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक करने, आत्मनिर्भर भारत के क्षेत्र में कोविड की स्वदेषी वैक्सीन तैयार करने एवं चंद्रयान-3 की सफलता का श्रेय नरेंद्र मोदी सरकार को दिया। बीकानेर की जनता जनार्दन की सेवा में 15 वर्ष के कार्यकाल में केंद्र सरकार द्वारा करवाये गये विभिन्न कार्यो को गिनाते हुए पुनः आशीर्वाद मांगा।
किसान सम्मेलन में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, भरतपुर विधायक डॉ. जोगेंद्र गर्ग, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, विष्वकर्मा कौषल विकास बोर्ड चेयरमैन, रामगोपाल सुथार ने अपने उद्बोधन में भाजपा प्रत्याषी अर्जुन राम मेघवाल की विगत 15 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए फिर एक बार मोदी सरकार का आह्वान किया।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर लाल जांगिड़, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसांई, अल्पसंख्यक मोर्चा के इमरान राईन, बजरंग सारस्वत, शिवव स्वामी, कुम्भाराम सिद्ध, किशनाराम गोदारा, कोडाराम भादू, छेलू सिंह शेखावत, रामेश्वर पारीक, लकेश चौधरी, शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तवंर, नवरत्न घिंटाला, शुभकरण विश्नोई, महेश राजोतिया, हेमनाथ जाखड़, ब्रज लाल तावणिया, मांगीलाल राठी, सत्य नारायण तावणिया, जगदीश गुर्जर ने मंचस्थ अतिथिओं जयंत चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री मनजिंदर सिंह राहड़, बिजनौर (उत्तर प्रदेष), सांसद मलूक नागर, भरतपुर विधायक जोगेंद्र गर्ग, लोकदल के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह को क्रमषः खेती किसानी का प्रतीक हल, जई एवं जीरा-इसबगोल का बूटा भेंट किया।

Related Posts

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights