Nature Nature

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए पटाके, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी की जाहिर

Nature

समाचार-गढ़, 18 मई 2023। मोदी कैबिनेट में अचानक फेरबदल किया। बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल को कानून राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ भाजपा में खुशी की लहर है और भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार एवं घूमचक्कर पर पटाखे जलाए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं, पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। वहीँ नई जिम्मेदारी मिलने पर बीकानेर स्थित सांसद सेवा केंद्र और निवास स्थान पर खुशियां मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान पार्षद अरुण पारीक, सत्यनारायण नाई, एससी मोर्चा के डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल, वरिष्ठ नेता थानमल भाटी, पार्षद रजत आसोपा, विक्रम सिंह शेखावत, श्यामसुंदर पारीक, गोपाल प्रजापत, पूर्व पार्षद किशोर गिरी गुसाईं, प्रकाश मलघट, मगराज तेजी, वेद प्रकाश शर्मा, नंदकिशोर नाई, युवा मोर्चा के महेंद्रसिंह राजपूत, मनीष गिरी ,अविनाश गिरी अल्पसंख्यक मोर्चा के रोशन अली छिंपा, एससी मोर्चा जिला महामंत्री विष्णु कुमार वाल्मीकि, नंदलाल जाट, चंद्रप्रकाश घोटिया, पवन बारूपाल एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights