Nature Nature

पालिकाध्यक्ष की अध्यक्षता में बजट बैठक, 178.45 करोड़ का बजट पारित

Nature

समाचार, गढ़, 12 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में बुधवार को पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अध्यक्षता में बजट बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्ष 2025-26 के लिए 178.45 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। बैठक में विपक्ष ने जमकर विरोध किया, लेकिन सत्तापक्ष ने बजट को मंजूरी दे दी। बजट में कस्बे के सौंदर्यीकरण, सफाई, सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए विभिन्न प्रावधान किए गए हैं। कच्चे जोहड़ के सौंदर्यीकरण के लिए 1.50 करोड़ रुपये, ट्रैक्टर मरम्मत व डीजल के लिए 1 करोड़ रुपये, मशीनरी व वाहन क्रय के लिए 2.50 करोड़ रुपये, सफाई ठेके के लिए 1.20 करोड़ रुपये, सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये और मरम्मत के लिए 20 लाख रुपये रखे गए हैं। पालिकाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि बरसात से पहले पानी निकासी के लिए नाले बनवाए जाएंगे और पेयजल समस्या वाले वार्डों में समाधान के प्रयास होंगे। वहीं, विपक्ष ने बजट को अव्यावहारिक बताते हुए पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने कहा कि विपक्ष की कोई सुनवाई नहीं हो रही और जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बरती जा रही है। पार्षदों ने पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था में सुधार और विभिन्न विकास कार्यों की मांग उठाई।बैठक में पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पार्षद सोहनलाल औझा, विनोदगिरी गुसाईं, संतोष बोहरा, रजत आसोपा, लोकेश गौड़, जगदीश गुर्जर, अरुण पारीक, सोहनलाल ओझा, कार्मिक सूरजभान, हरीश गुर्जर सहित पार्षद व पालिका कार्मिक मौजूद रहे।

Related Posts

चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है,…

ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी हमले के बाद ईरान की ओर से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights