Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के घुमचक्कर पर कीचड़ बना नासूर यात्री बेहद परेशान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में बरसात के दिनों में लोग काफी परेशान एवं शर्मनाक स्तिथि से गुजरते हुए नगर पालिका की सफाई व्यवस्था से काफी नाराज है। कस्बे में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जगह जगह पर बरसात का पानी एवं कीचड़ का साम्राज्य नजर आ रहा है। मुख्य बाजार हो या कस्बे का सौंदर्य कहा जाने वाला घूमचक्कर हो या फिर कस्बे के वार्ड गलिया हो सब जगह कीचड़ एवं गंदगी का अंबार लगा हुआ नजर आयेगा। कस्बे का पुराना एवं श्रीडूंगरगढ़ का सिरमौर ताल स्कूल के नाम से प्रसिद्ध हाई सीनियर सैकंडरी स्कूल तो वर्तमान में नारक शाला बन हुआ नजर आ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ शहर के गंदे पानी ने शिक्षा के इस मंदिर को इतना अपनी आगोश में घेर लिया है कि स्कूल के चारो तरफ तीन से चार फीट तक पानी ही पानी नजर आ रहा है यहां तक कि बच्चो के लिए पानी पीने के लिए बनी टंकी तक ये गंदा पानी पहुंच गया है। कक्षा 12 के छात्र श्रवण कुमार, सुशील कुमार, पवन सहित छात्रों ने बताया कि बदबू मारते गंदे पानी के कारण हमारी पढ़ाई व्यवस्था बाधित हो रही है।विद्यालय भवन पर हर समय मौत का साया मंडरा रहा है विद्यालय की दीवारें सीलन से खोखली होती जा रही है। स्कूल के विद्यार्थियों ने कहा कि अगर पानी निकासी की स्थाई व्यवस्था नगर पालिका द्वारा नहीं की गई तो बच्चे पढ़ाई छोड़कर सड़क पर उतर जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

विद्यालय में पानी घुसने की सूचना पर उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी ने हरकत में आते हुए श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका को आड़े हाथों लेते हुए गंदे पानी से घिरे विद्यालय को तुरंत गंदे पानी से मुक्त करने के निर्देश जारी करने के बाद हरकत में आई नगर पालिका ने पानी निकासी का काम शुरू कर दिया है।इसके अलावा मुख्य बाजार घुमचक्कर पर बरसात के पानी से बने दलदल से यात्री काफी परेशान नजर आ रहे हैं। घुमचक्कर पर बीकानेर की तरफ जाने वाली बसों के ठहराव स्थल पर यात्रियों को कीचड़ में खड़े होकर ही बसे पकड़नी पड़ रही है। आम जन अब यही पुकार करते हुए नजर आ रहे हैं कि जागो प्रशासन अब तो जागो ।

कीचड़ में खड़े होकर यात्रियों को पकड़नी पड़ती है बसे ।
कीचड़ में खड़े होकर यात्रियों को पकड़नी पड़ती है बसे ।
श्री डूंगरगढ़ के घूम चक्कर पर नासूर बनी गंदगी यात्री बेहद परेशान ।फोटो गौरीशंकर सारस्वत
  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights